टी20 वर्ल्ड कप में इटली से आगे निकल गई टीम इंडिया, इस शर्मनाक लिस्ट में पहुंची पहले नंबर पर
टी20 वर्ल्ड कप में इटली से आगे निकल गई टीम इंडिया, इस शर्मनाक लिस्ट में पहुंची पहले नंबर पर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अधिकतर मुकाबले काफी रोमांचक देखने को मिले हैं, जिसमें कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो बिना खाता खोले भी पवेलियन लौटे। ऐसे में हम आपको उन टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा खिलाड़ी डक पर आउट हुए हैं।
Published : Feb 22, 2026 10:35 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 10:35 pm IST
1/5Image Source : AFP
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद अब सुपर-8 के मैचों की शुरुआत हो चुकी है। वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में एक शर्मनाक लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उन्होंने इटली की टीम को पीछे छोड़ा है। इस वर्ल्ड कप में अभी तक भारतीय टीम के कुछ ही बल्लेबाजों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, लेकिन इसके अलावा बाकी सभी ने निराश किया है, जिसमें कुछ तो अपना खाता भी खोलने के लिए तरस गए। ऐसे में हम आपको उन टीमों की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार डक पर आउट हुए हैं।
2/5Image Source : AP
भारतीय टीम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है, जिसमें अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा खिलाड़ी डक पर आउट हुए हैं। टीम इंडिया के लिए जहां इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा तीन पारियों में लगातार डक पर आउट हुए तो वहीं ईशान किशन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मैच में अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके। अभी तक टीम इंडिया की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में कुल 11 डक देखने को मिले हैं।
3/5Image Source : AFP
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इटली की टीम है, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में खेलने के लिए पहुंची थी, लेकिन ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने के साथ उनका सफर भी खत्म हो गया। इटली की टीम ने कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें वह एक जीत हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं इटली की तरफ से टूर्नामेंट में कुल 8 देखने को मिले।
4/5Image Source : AFP
ओमान की टीम जिनसे इस टी20 वर्ल्ड कप में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा मैदान पर देखने को नहीं मिला। ओमान की टीम को ग्रुप-बी जगह मिली थी और उन्होंने कुल 4 मैच खेले लेकिन एक में भी जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके। ओमान की तरफ से इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 7 डक देखने को मिले हैं।
5/5Image Source : AFP
पाकिस्तान की टीम इस लिस्ट में शामिल ना हो ऐसा नहीं हो सकता है। ग्रुप-ए में शामिल पाकिस्तानी टीम ने 4 में से तीन मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ अपनी जगह सुपर-8 में तो पक्की कर ली, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक टूर्नामेंट में कुल 6 डक देखने को मिले हैं।