शरीर का हर अंग अलग-अलग काम के लिए जरूरी है। लिवर भी ऐसा ही जरूरी अंग है जो शरीर के पूरे सिस्टम को चलाने में अहम भूमिका निभाता है। लिवर जिसे हिंदी में यकृत कहते हैं, शरीर के अंदर खून की सफाई करने, खाने को पचाने में मदद करने का काम करता है। लिवर सही मजबूत होगा तो पाचन शक्ति मजबूत होगी। लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। आजकल जिस तरह की अव्यवस्थित जीवनशैली हम लोग जी रहे हैं और जैसा खान-पान हो चुका है उसकी वजह से लिवर की समस्या बढ़ती जा रही है। शराब का बढ़ता सेवन और जंक फ़ूड लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, अच्छी बात ये है कि आयुर्वेद में लिवर को मजबूत बनाने के लिए कई उपचार मौजूद हैं।
लिवर को मजबूत बनाने के उपाय
1- गिलोय (Giloy)- आयुर्वेद के अनुसार गिलोय अमृत का कार्य करता है। इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है और शरीर के अंदर मौजूद सूजन कम होता है।
कैसे उपयोग करें- आप सुबह खाली पेट में गिलोय का रस या उसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
2- भृंगराज- भृंगराज को आयुर्वेद में लिवर टॉनिक के नाम से जाना जाता है। इसके सेवन से फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा मिलता है और जिन लोगों को पीलिया की शिकायत है, उनके लिए भी यह फायदेमंद है।
कैसे उपयोग करें- आप 1 चम्मच भृंगराज पाउडर ले और उसे गुनगुने पानी के साथ मिलाकर लें। इसके अलावा आप भृंगराज का रस भी पी सकते है।
3- आंवला (Amla)- आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जिसकी वजह से यह आपके लिवर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर इसकी शुद्धि करता है।
कैसे उपयोग करें- प्रतिदिन सुबह 1–2 आंवला खाएं। आप चाहें तो आंवला का जूस बनाकर या चूर्ण के रूप में भी इसका उपयोगी कर सकते हैं।
4- हल्दी- हल्दी में करक्यूमिन नामक एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो लिवर में होने वाले सूजन से आपका बचाव करता है और किसी प्रकार के संक्रमण से बचाता है।
कैसे उपयोग करें- आप नियमित रूप से रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इसके अलावा आप अपने भोजन में भी हल्दी को शामिल कर सकते हैं।
5- नींबू और शहद- लीवर को साफ और मजबूत बनाए रखने के लिए आप सुबह खाली पेट में हल्के गुनगुने पानी के साथ थोड़ा सा नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं।
लिवर को फिट रखने के लिए बदलें लाइफस्टाइल
लिवर को ठीक रखने के उपाय
- लिवर को मजबूत बनाने के लिए आप नियमित रूप से लगभग आधा घंटे तक योग या कोई भी एक्सरसाइज करें।
- अपने आहार में हरी सब्जियां और ताजे फल को शामिल करें।
- दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीएं।
लिवर के लिए क्या हानिकारक है?
- शराब और सिगरेट जैसी नशीली पदार्थों का सेवन न करें।
- ज्यादा तेल मसाला वाला भोजन न करें।
- पर्याप्त नींद लें।
सावधानियां
लिवर को मजबूत बनाने के लिए किसी भी आयुर्वेदिक औषधि का प्रयोग करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इससे नुकसान हो सकता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)