फेस शील्ड इस्तेमाल करने के बाद तुरंत यूं करें सफाई, नहीं तो आप हो सकते हैं कोरोना के शिकार
फेस शील्ड इस्तेमाल करने के बाद तुरंत यूं करें सफाई, नहीं तो आप हो सकते हैं कोरोना के शिकार
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 16, 2020 09:52 pm IST, Updated : Jul 16, 2020 09:53 pm IST
फेस शील्ड लगाने से आप काफी हद तक कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। लेकिन दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उसको ठीक ढंग से साफ करना भी जरूरी है।
Image Source : INSTA/ FACESHIELDPADANG/COSITASSYF फेस शील्ड इस्तेमाल करने के बाद तुरंत यूं करें सफाई, नहीं आप हो सकते हैं कोरोना के शिकार
कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैलती जा रहा हैं। इस संक्रमण से से छुटकारा पाने के लिए अभी तक कोई दवा नहीं बन पाई है। जिसके कारण हर कोई अपने तरीके से खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश में लगा हुई है। घर से बाहर निकलते ही मास्क और हाथों में ग्लव्स पहनान जरूरी है। आमतौर पर कोरोना नाक, आंख और मुंह से हमारे शरीर के अंदर प्रवेश करता है। जिसके कारण मास्क लगाना बहुत ही जरूरी है। लेकिन जब हम किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर जाते हैं तो सर्जिकल मास्क किसी काम नहीं आता है। इसलिए डॉक्टर्स एन95 मास्क लगाने को कहते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो फेस शील्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कई एक्सपर्ट का मानना है कि फेस शील्ड लगाने से आप काफी हद तक कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। मार्केट में मास्क की तरह फेस शील्ड भी रियूजेबल मिल जाते है। इससे आपका पूरा चेहरा ठीक ढंग से ढका रहता है। लेकिन इसे इस्तेमाल करने के लिए इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि यह संक्रमित न हो। जानिए फेस शील्ड को इस्तेमाल करने के बाद कैसे करें इसकी सफाई।
ऐसे करें शील्ड की सफाई
अगर आप फेस शील्ड का एक बार इस्तेमाल कर चुके हैं तो घर आते ही पहले उसकी ठीक ढंग से सफाई करना जरूरी है। इसके लिए आप नॉन-ब्लीच वाइप या फिर ईपीए द्वारा अप्रूव्ड डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल करें। सबसे पहले अपने हाथों में ग्लव्स पहने। इसके बाद वाइप लें। शील्ड को लेकर सबसे पहले आगे के हिस्से को साफ करें। इसके बाद अंदर की तरफ को साफ करें। इसके बाद इसकी स्ट्रिप और ईयरलूप अच्छी तरीके से साफ करें। इसके बाद इसे धूप में किसी साफ जगह पर सुखने के लिए रख दें। इसके बाद अपने ग्लव्स को उतार दें और हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धो लें।