डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें डाइट कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। क्योंकि इसमें हर चीज जो भी आप खाएंगे वो खून में शुगर जोड़ेगा और डायबिटीज की बीमारी को तेजी से बढ़ाएगा। इस स्थिति में जरूरी यह है कि आप अपनी डाइट कंट्रोल करें और इनमें उन चीजों को शामिल करें जिसमें कार्ब्स की मात्रा कम हो। ऐसी ही एक चीज है कच्चा पनीर (Cottage cheese in diabetes)। दरअसल, कच्चा पनीर हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स से भरपूर है जिसका सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है।
डायबिटीज में कच्चा पनीर खाने के फायदे-Cottage cheese in diabetes in hindi
1. शुगर स्पाइक को रोकता है
डायबिटीज में कच्चा पनीर का सेवन शुगर स्पाइक को रोक सकता है। यानी कि ये शरीर में अचानक से बढ़ने वाले शुगर को रोकता है और इसे संतुलित रखने में मदद करता है। इसलिए, शुगर स्पाइक से बचने के लिए डायबिटीज के मरीजों को कच्चा पनीर खाना चाहिए।
Image Source : freepikcottage_paneer
2. शरीर में एनर्जी रहती है
डायबिटीज में कच्चा पनीर का सेवन शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों में कुछ दवाइयों की वजह से खून की कमी और कमजोरी रहती है। ऐसे में कच्चा पनीर का सेवन इस कमजोरी को दूर करने और शरीर को एनर्जी देने में मददगार है।
3. दिल के लिए फायदेमंद
कच्चा पनीर लो फैट फूड है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल की समस्याएं नहीं होंगी जिससे आपको दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी।
4. कब्ज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों में हाई ब्लड शुगर के कारण मेटाबोलिज्म और बॉवेल मूवमेंट स्लो रहता है। ऐसे में कच्चे पनीर का सेवन कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। ये फाइबर से भरपूर होता है जो कि मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और बॉवेल मूवमेंट को सही रखता है और कब्ज की समस्या से बचाव करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सुबह नाश्ते में या दिन के स्नैक्स में कच्चे पनीर का सेवन जरूर करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News