1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्यों कुछ लोग हमेशा मुंह खोल कर सोते हैं? स्लीप एपनिया के अलावा हो सकते हैं इन 4 समस्याओं के शिकार

क्यों कुछ लोग हमेशा मुंह खोल कर सोते हैं? स्लीप एपनिया के अलावा हो सकते हैं इन 4 समस्याओं के शिकार

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 03, 2023 02:52 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 02:52 pm IST

मुंह खोल कर सोना: कुछ लोग हमेशा मुंह खोल कर सोते हैं। दरअसल, ये लोग दिमागी और शारीरिक रूप से कुछ समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।

mouth_breathing- India TV Hindi
mouth_breathing Image Source : FREEPIK

क्या आप भी मुंह खोल कर सोते हैं (sleeping with open mouth)? दरअसल, सबसे पहले तो यह स्लीप एपनिया से जोड़ कर देखा जाता है जिसमें कि नींद के दौरान अचानक से सांस रूक जाती है। ये अक्सर शरीर में ब्लॉकेज या कंजेशन के कारण होता है। लेकिन, जिन्हें ये दिक्कत नहीं भी होती है उनमें से भी कई लोग हमेशा मुंह खोल कर सोते हैं। दरअसल, होता ये है कि आम तौर पर जब हम लेटते हैं तो हमारी नाक के अंदर की रक्त वाहिकाएं खून से भर जाती हैं। ये सूजन और कसाव का कारण बनती है। जब हम अपनी नाक से आसानी से सांस नहीं ले पा रहे हैं, तो संभव है कि हवा के लिए अपना मुंह खोल देते हैं। इसके अलावा भी मुंह खोल कर सोने के कई कारण हो सकते हैं। आइए, जानते हैं। 

क्यों कुछ लोग हमेशा मुंह खोल कर सोते हैं-Mouth Breathing Causes in Hindi

1. चिंता

अत्यधिक चिंतित और तनावग्रस्त होने से आपको रात में और पूरे दिन अपने मुंह से सांस लेने की अधिक संभावना हो सकती है। दरअसल, होता यह है कि जब आप चिंतित होते हैं, तो आपकी सांसें भी तेज और उथली होने हो जाती है और बीपी बढ़ता है। इस दौरान लगता है कि और तेजी से सांस लें और आप मुंह खोल कर सांस लेने लगते हैं।

छोले भटूरे और राजमा चावल के साथ क्यों खाया जाता है कच्चा प्याज? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे

2. एलर्जी

एलर्जी मुंह से सांस लेने का एक और सामान्य कारण है। एलर्जी तब होती है जब आपका इम्यून सिस्टम आपकी रक्षा के लिए किसी विदेशी पदार्थ पर हमला करती है। ऐसे में हम तेजी से सांस लेते हैं और एलर्जेन को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं और इसलिए मुंह से सांस लेते हैं। 

3. अस्थमा की समस्या में

अस्थमा फेफड़ों में सूजन के कारण होता है और अक्सर सांस की तकलीफ और घरघराहट का कारण बनता है। इसे ठीक होने में इतना समय लगता है और कंजेशन इतनी देरी से जाती है कि शरीर को मुंह से सांस लेने की आदत हो जाती है।

वैरिकोज वेन्स की समस्या में खाएं ये हरी सब्जियां, लक्षणों में आएगा तेजी से सुधार

4. सर्दी-जुकाम की समस्या

जब आपको नाक बंद होने के साथ जुकाम होता है, तो आपके शरीर को ऑक्सीजन लेने के लिए मुंह से सांस लेना पड़ता है। ऐसे में जुकाम या फ्लू के कारण मुंह से सांस लेना पूरी तरह से सामान्य है। इसके अलावा जुकाम के साथ साइनस जैसी बीमारी हो तो भी लोग मुंह से सांस लेते हैं। तो , अगर आपको इनमें से कोई भी दिक्कत है या आपको नहीं पता कि आप क्यों मुंह से सांस ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर के पास जाएं और अपना बॉडी चेकअप करवाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।