कई लोग ऐसे हैं कि अगर खाने के साथ दही की कटोरी नहीं हुई तो उन्हें खाना अधूरा सा लगता है। वहीं कुछ लोग दही को किसी ना किसी रूप में अपनी डाइट में डेली शामिल करते हैं। जैसे कि सादा दही, मीठा दही, छाछ या फिर दही का रायता। अगर आप भी दही के शौकीन हैं और दही के बिना आपका खाना पूरा नहीं होता तो ये खबर आपके लिए पढ़ना जरूरी है। दही सेहत के लिए फायदेमंद होता है ये तो आप सब जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के साथ कुछ चीजों को मिलाकर खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए किन चीजों को मिलाकर दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
परेशान कर रहा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड तो इस डाइट चार्ट को करें फॉलो, दिखेगा असर
Image Source : Instagram/keyfoodfreshOnion
दही के साथ मिलाकर ना खाएं प्याज
प्याज और दही को कई लोग एक साथ मिलाकर खूब खाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शुमार हैं तो अपनी इस आदत को बदल लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों की तासीर अलग होती है। ऐसे में अगर आप इन्हें एक साथ मिलाकर खाएंगे तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जैसे कि खुजली, एग्जिमा, दाद, खाज और पेट से संबंधित अन्य कई बीमारियां।
उड़द दाल
अगर आप उड़द दाल का सेवन कर रहे हों तो उस वक्त दही का सेवन करने से परहेज करें। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों का एक साथ सेवन करना आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। यहां तक कि आप लूज मोशन, सूजन और गैस की समस्याओं के शिकार भी हो सकते हैं।
Image Source : Instagram/just_edible.thingsParatha
तली-भुनी चीजें
कई लोग सब्जी के साथ नहीं बल्कि दही के साथ पराठे का सेवन करते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपके डाइजेशन पर बुरा असर पड़ने का खतरा रहता है।
डायबिटीज पेशेंट इस वक्त करें नाश्ता तभी कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल - स्टडी
मछली और दही एक साथ खाने से बचें
अगर आप मछली का सेवन कर रहे हैं तो उस वक्त दही ना खाएं। अगर दही का सेवन कर रहे हैं तो साथ में मछली ना खाएं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से पेट में दर्द के अलावा अपच की समस्या भी आपको हो सकती है।
दूध और दही
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइजेशन की समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News