आपके द्वारा खाया गया फूड कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र पर किसी ना किसी तरह असर जरूर डालता है। आज के समय में हम फूड्स को लेकर कोई ना कोई एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। जिससे कारण वह हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, हर भोजन का अपना स्वाद पाचन पर अच्छा या बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए भोजन संयोजन भी बहुत महत्व रखते हैं। जब अलग-अलग दो फूड्स आपस में मिलता हैं तो एंजाइम प्रणाली को बाधित कर सकती हैं। इसके साथ ही आपके शरीर में विषाक्त तत्व अधिक मात्रा में बन सकते हैं। इसलिए अगर आप किसी भी फूड को अकेले खाते हैं तो उसका आपके शरीर पर अच्छा असर पड़ता है।
अंडे के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक
खराब फूड कॉम्बिनेशन आपको अपच, गैस जैसी कई समस्याओं दे सकते हैं। उदाहरण के लिए जैसे दूध के साथ नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको सर्दी-जुकाम या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह नींबू के साथ भी कई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार जानिए ऐसी चीजों के बारे में।
Image Source : freepik.comनींबू के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक
नींबू के साथ ना करें इन चीजें का सेवन
नींबू और पपीता
के साथ नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपका हीमोग्लोबिन इनबैलेंस हो सकता है। इसके साथ ही एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। बच्चों के लिए यह कॉम्बिनेशन सबससे खतरनाक है।
Image Source : freepik.comनींबू के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक
नींबू और दही
आयुर्वेद के अनुसार दही के नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट्स को खट्टे फलों में मिलाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही अधिक विषाक्त पदार्थ पैदा होगे। सर्दी-जुकाम, साइनस या एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है।
फेफड़ों को रखना चाहते हैं हेल्दी तो कभी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकते है लंग्स डैमेज
दूध और नींबू
दूध के साथ खट्टी चीजों का सेनवन नहीं करना चाहिए। इसके कारण आपको बहदजमी जैसी समस्य़ाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दूध पीने के करीब एक घंटे पहले या बाद में नींबू खाएं।
Image Source : freepik.comनींबू के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक
नींबू और टमाटर
आमतौर पर सलाद में नींबू का अधिक इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेदिक के अनुसार टमाटर पर अधिक मात्रा में नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे शरीर के पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News