Diabetes: डायबिटीज की वजह से इस समय देश में न जाने कितने लोग पीड़ित हैं। डायबिटीज के मरीजों को पूरी ज़िंदगी अपनी लाइफ स्टाइल और डाइट की ओर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत होती है, वरना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल, लम्बे समय तक डायबिटीज को कंटोल करने के लिए इसके मरीजों को अपने खान-पान, लाइफस्टाइल और अपनी मेंटल हेल्थ से जुड़ों मुद्दों पर भी ध्यान देना पड़ता है। क्योंकि, ये सभी चीजें ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अगर आप रोज़ाना रात को सोने से पहले इन चीज़ों को दूध में मिलाकर पिएंगे, तो इससे आपको यकीनन धीरे धीरे फायदा और असर देखने को मिलेगा। आइए बताते है कौन सी हैं वो चीज़ें?
Image Source : india tvDalchini
दालचीनी
वैसे तो दालचीनी गुणों की खान है, लेकिन डायबिटीज में इसका सेवन बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम रखने में सहायता करता है। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में 2-3 दालचीनी डालकर हल्का गर्म कर लें और उसमें स्वादानुसार शहद या चीनी भी मिला सकते हैं। इससे ये पेय और भी स्वादिष्ट बन जायेगा।
Image Source : INDIA TVblack pepper
काली मिर्च
सर्दी-खांसी से लेकर, खाने का स्वाद बढ़ाने में मशहूर काली मिर्च डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। दूध पीने से पहले 3-4 काली मिर्च को पीसकर दूध में मिलाएं। आग आप चाहें, तो इसमें आधा चम्मच जीरा भी डाल सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह उबाल लें और इस दूध को सोने से पहले छानकर पीएं। काली क्रिच वाले दूध को हफ्ते में 3 से 4 दिन पियें। इससे धीरे धीर डायबिटीज कम होगा और आपको पोइजीटिव असर देखने को मिलेगा।
Image Source : INDIA TVTurmeric Milk
हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध तो घर-घर में मशहूर है। सर्दी, खांसी से लेकर बुखार,तक में लोग हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साधारण-से ड्रिंक के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को बहुत ज़्यादा फायदा होता है। दरअसल, हल्दी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेंट्री प्रभाव डालते हैं। ये दोनों ही गुण डायबिटीज में लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
Image Source : INDIA TVAlmond
बादाम है फायदेमंद
डायबिटीज में बादाम का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन ई जैसे हेल्दी फैट्स के अलावा कई एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन पाए जाते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले 2-3 बादाम की गिरियों को कूटकर दूध के साथ उबालें फिर इस दूध को पी जाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News