1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Organ Donation Day: सेहत को कैसे रखें सालों-साल तक तंदुरुस्त, स्वामी रामदेव से जानिए सेहतमंद रहने के उपाय

World Organ Donation Day: सेहत को कैसे रखें सालों-साल तक तंदुरुस्त, स्वामी रामदेव से जानिए सेहतमंद रहने के उपाय

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 13, 2022 09:18 am IST,  Updated : Aug 13, 2022 09:18 am IST

World Organ Donation Day: आज 'वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे' है। कभी ऑर्गन फेल्यॉर के चलते, तो कभी एक्सीडेंट की वजह से ऑर्गन ट्रांसप्लांट जरूरी हो जाता है। लेकिन वक्त पर डोनर नहीं मिलने के चलते लोगों की जान चली जाती है।

Swami Ramdev- India TV Hindi
Swami Ramdev Image Source : TWITTER

Highlights

  • आज 'वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे' है।
  • 10 करोड़ लोगों में सिर्फ 8 लोग ऑर्गेन डोनेट करते हैं।

मेरी जान तिरंगा..शान तिरंगा..आन तिरंगा

हर तरफ तिरंगे की धूम है...सड़कों से लेकर..घरों-दफ्तर और गाड़ियों में..शान से तिरंगा लहराता नजर आ रहा है।  हो भी क्यों ना देश को आजाद हुए पूरे 75 साल हो गए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हिंदुस्तान में 'हर घर तिरंगा अभियान' की शुरुआत हो चुकी है। ना सिर्फ ऊंची इमारतें बल्कि आसमान में भी हर तरफ तिरंगा ही दिखाई देगा। क्योंकि आजादी का जश्न पतंग उड़ाये बिना अधूरा है।

लेकिन पतंग की यही डोर..अब चाइनीज मांझे में बदल गई। सूती धागे की जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल होने लगा है। जिस पर मजबूती के लिए शीशे और कैमिकल की लेप लगाया जाता है। इसका नतीजा ये हुआ कि सुंदर..हल्का और उम्मीदों से भरा..हमारे बचपन का ये खिलौना, मौत की वजह बन रहा है। उड़ती पतंगों को काटने की होड़ में बेजुबान पंक्षियों और इंसानों की जिंदगी की डोर काटने लगा है। 

Arthritis: अर्थराइटिस की समस्या हैं परेशान तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

चाइनीज मांझे पर बैन के बावजूद भी आये दिन पतंग की डोर से घायल होने और जान जाने की खबरें आती रहती हैं। जबकि हमें ये सोचना होगा..असली खुशी लापरवाही में नहीं दूसरों की हिफाजत करने में है। ये मुमकिन भी है बस इसके लिए जरूरी है स्ट्रॉन्ग विल पॉवर, हेल्दी बॉडी और दूसरों की जान बचाने की चाहत और इसके लिए आज से बेहतर दिन नहीं हो सकता। क्योंकि आज 'वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे'  है। कभी ऑर्गन फेल्यॉर के चलते, तो कभी एक्सीडेंट की वजह से..ऑर्गन ट्रांसप्लांट जरूरी हो जाता है। लेकिन कई लोगों की जान सिर्फ इसलिए चली जाती है..क्योंकि उन्हें वक्त पर डोनर नहीं मिल पाता। 

आपको बता दें -10 करोड़ लोगों में सिर्फ 8 लोग ऑर्गेन डोनेट करते हैं। जबकि भारत में हर साल 25 हजार डोनर्स की जरुरत है। तो चलिए..हर घर तिरंगा अभियान..चाइनीज मांझे का बहिष्कार..साथ में योगगुरु के साथ सेहतमंद रहने के लिए उपाय जानते हैं। 

Diabetes Tips: इस पौधे की पत्तियां चबाने से कंट्रोल होगा शुगर लेवल, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

अंगदान है महादान 

  1. देश में 10 करोड़ में सिर्फ 8 ऑर्गन डोनर
  2. 25 हजार डोनर की हर साल जरुरत
  3. 1 डोनर से बचेगी 8 लोगों की जिंदगी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।