1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes Tips: इस पौधे की पत्तियां चबाने से कंट्रोल होगा शुगर लेवल, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

Diabetes Tips: इस पौधे की पत्तियां चबाने से कंट्रोल होगा शुगर लेवल, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 12, 2022 10:58 am IST,  Updated : Aug 12, 2022 11:08 am IST

Diabetes Tips: आइए जानते हैं इंसुलिन डायबिटीज के इलाज में कैसे मदद करता है। साथ ही जानिए इसके सेवन का सही तरीका।

Insulin Plant for Diabetes- India TV Hindi
Insulin Plant for Diabetes Image Source : INDIA TV

Insulin Plant for Diabetes: इन दिनों डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन गई है जो देश के लगभग हर दूसरे घर में देखने को मिल जाती है। इससे न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी तेजी से चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज शरीर की इम्‍यूनिटी को भी काफी कम कर देती है जिसकी वजह से व्‍यक्ति को कई अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप चाहें तो दवाओं के अलावा इंसुलिन पौधे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर इंसुलिन का पौधा डायबिटीज कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं इंसुलिन डायबिटीज के इलाज में कैसे मदद करता है। साथ ही जानिए इसके सेवन का सही तरीका।  

इंसुलिन का पौधा कैसे कंट्रोल करता है डायबिटीज?

कहा जाता है कि इंसुलिन की पत्तियों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता रखते हैं। इसमें प्रोटीन, टेरपेनोइड्स, फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट, एस्कॉर्बिक एसिड, आयरन, बी कैरोटीन, कोरोसॉलिक एसिड सहिक कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। डॉक्टर भी इस पौधे की एक पत्ती को एक महीने तक रोजाना चबाने की सलाह देते हैं। ऐसे में इस पौधे की पत्तियों को चबाने से आपका शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है।

Diabetes Tips
Image Source : FREEPIKDiabetes Tips

इंसुलिन के पौधे के फायदे 

इस पौधे की पत्तियां कोर्सोलिक एसिड से भरपूर होती हैं। जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल खांसी, सर्दी, संक्रमण, आंखों के लिए , फेफड़ों के लिए, अस्थमा, कब्ज जैसी कई बीमारियों के लिए भी किया जा सकता है। 

इस तरह करें इंसुलिन के पौधे का सेवन

डॉक्टर की मानें तो इस पौधे की एक पत्ती को एक महीने तक रोजाना चबाना चाहिए। आप चाहें तो इसका सेवन चूर्ण के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए इस पौधे से पत्ते लेकर उन्हें छाया में सुखा लें। उसके बाद इन सूखे पत्तों को पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का रोजाना 1 चम्मच सेवन करें। ऐसा करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

Diabetes के मरीज डाइट में शामिल करें गुड़मार, करेला से बना ये आयुर्वेदिक Juice, कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

Kidney Stone: क्यों होता है किडनी में स्टोन? जानिए इसके लक्षण

Dengue Health Tips: डेंगू बुखार में अंडा, पपीता सहित इन चीज़ों को डाइट में करें शामिल, भूलकर भी न खाएं चावल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।