1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes के मरीज डाइट में शामिल करें गुड़मार, करेला से बना ये आयुर्वेदिक Juice, कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

Diabetes के मरीज डाइट में शामिल करें गुड़मार, करेला से बना ये आयुर्वेदिक Juice, कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 12, 2022 06:18 am IST,  Updated : Aug 12, 2022 06:19 am IST

Juice For Diabetes: औषधीय गुणों से भरपूर यह आयुर्वेदिक जूस ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन कम करने और शरीर को डिटॉक्स रखने में भी मदद करता है।

Juice For Diabetes- India TV Hindi
Juice For Diabetes Image Source : FREEPIK

Juice For Diabetes: इन दिनों डायबिटीज एक आम बीमारी हो गई है जिसकी मुख्य वजह खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल है। इतना ही नहीं इस बीमारी से बुजुर्ग के साथ-साथ युवा भी तेजी से चपेट में आ रहे हैं। अगर डायबिटीज से पीड़ित मरीजों का शुगर लेवल बढ़ जाए तो इससे कई बीमारीयों का खतरा बना रहता है। इसलिए समय रहते इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप चाहें तो दवाओं के अलावा एक असरदार आयुर्वेदिक जूस का भी सेवन कर सकते हैं। जी हां, औषधीय गुणों से भरपूर यह आयुर्वेदिक जूस ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन कम करने और शरीर को डिटॉक्स रखने में भी मदद करता है। तो फिर देर किस बात की, आइए स्वामी रामदेव से जानिए इस असरदार जूस को बनाने का तरीका।

जूस बनाने की सामग्री

  • 1 करेला
  • 1 खीरा - एक 
  • 1 टमाटर - एक 
  • थोड़ा सा चिरायता
  • थोड़ा सा गुड़मार 
  • थोड़ा सा गिलोय और कुछ पत्तियां
  • 5-6 सदाबहार के फूल और थोड़ी पत्तियां

आयुर्वेदिक जूस बनाने की विधि

  • आयुर्वेदिक जूस बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छी तरह से पीस कर जूस बना लें। 
  • इसके बाद इसे छानें।
  • अब रोजाना इस जूस को खाली पेट पिएं।
  • आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा-सा काला नमक या सेंधा नमक और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • अगर आपको ये सभी सामग्री नहीं मिल रही हैं तो करेला, टमाटर, खीरा और सदाबहार से ही जूस बनाकर पी सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

Uric acid: ये 'सुपर फूड्स' कंट्रोल करते हैं बढ़े हुए यूरिक एसिड, आज ही करें ट्राई

Kidney Stone: क्यों होता है किडनी में स्टोन? जानिए इसके लक्षण

Dengue Health Tips: डेंगू बुखार में अंडा, पपीता सहित इन चीज़ों को डाइट में करें शामिल, भूलकर भी न खाएं चावल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।