डायबिटीज पेशेंट को नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करते रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप ब्लड शुगर लेवल को रेगुलर मॉनिटर कर पाएंगे। ऐसा करके आप अपने आप को डायिबिटीज के पड़ने वाले बुरे असर से बचा सकते हैं। इसके साथ ही शरीर के बाकी अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव से भी बचा सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट डॉक्टर से परामर्श लेने के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जानिए क्या है ये घरेलू नुस्खा और किस तरह से असरदार है।
डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार हैं इन 3 पौधों की पत्तियां, अपने आप कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल
Image Source : Instagram/ diabetescontrolssDiabetes test
मेथी दाना ब्लड शुगर लेवल करेगा कंट्रोल
मेथी दाना डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी कारगर है। मेथी दाना अमीनो एसिड्स रक्त के अंदर मौजूद शुगर को तोड़ने और उसका स्तर कम करने का काम करते हैं। इसके कारण खून में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है।
डायबिटीज पेशेंट ऐसे करें मेथी दाना का इस्तेमाल
मेथी दाना को आप दो तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जानिए क्या है वो तरीका...
डायबिटीज पेशेंट दोपहर के खाने में जरूर शामिल करें ये 4 चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल
पहला तरीका
आप मेथी दाना को एक गिलास पानी में 1 चम्मच डाल दें। अगले दिन सुबह सबसे पहले मेथी दाना को चबाकर खा लें। उसके बाद एक- दो घूंट पानी पी लें। इस बात का ध्यान रखें कि मेथी दाना और पानी पीने के करीब आधे घंटे बाद ही आप कुछ खाएं।
Image Source : Instagram/ timnik_empireMethi
दूसरा तरीका
तवे पर आप एक चम्मच मेथी दाना भून लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो मिक्सी में भुने हुए मेथी दाना को डालकर उसका पाउडर बना लें। अब एक गिलास गर्म पानी करें। पानी में करीब एक चम्मच मेथी पाउडर डालें। इस पानी को चम्मच से मिलाएं और खाली पेट पी लें। रोजाना ऐसा करने से आपको असर दिखने लगेगा।
मेथी दाना का सेवन करने से अन्य फायदे
- खाली पेट मेथी का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है
- ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायता करता है
- गैस की समस्या दूर करता है
- डाइजेशन को मजबूत करने में कारगर है
- जोड़ों के दर्द में असरदार है
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
Latest Health News