भारत की बात की जाए तो यहां पर डायबिटीज के रोगियों की संख्या अधिक है। आजकल तो युवा पीढ़ी भी इस बीमारी की चपेट में आ रही है। जिसकी वजह खराब जीवनशैली और खानपान में लापरवाही बरतना है। ऐसे में दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर डायबिटीज पेशेंट के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। जानिए ये घरेलू नुस्खा है जिसे अपनाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही इसके सेवन का तरीका भी जानिए।
डायबिटीज पेशेंट इन 4 फूड्स से बना लें दूरी, सेवन से अचानक बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
सेब का सिरका कंट्रोल करेगा डायबिटीज
एक शोध के अनुसार अगर डायबिटीज पेशेंट खाना खाने के बाद सेब के सिरके का इस्तेमाल करें तो इस वक्त जो ब्लड शुगर बढ़ता है उसे सेब के सिरके द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। सेब का सिरका शरीर में अल्कलाइन नेचर को बढ़ाता है जो कि मधुमेह के रोगी के लिए लाभकारी होता है।
Image Source : Instagram/sirke.gurmesi Apple Vinegar
ऐसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल
मधुमेह के रोगी एक दिन में एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालकर पिएं। इसका सेवन रोजाना करने से उन्हें फायदा होगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसका ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
सेब के सिरके के अन्य फायदे
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल की समस्या को भी नियंत्रित करने में आपकी मदद करेगा। बस इसे आप सही मात्रा में लें।
Image Source : Instagram/runnersworldaus Apple Vinegar
रोग प्रतिरोधक क्षमता करता है मजबूत
कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसमें सेब का सिरका आपकी मदद कर सकता है। सेब के सिरके में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। जो कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार है इस सब्जी की पत्ती, अपने आप कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल
लिवर को बनाता है हेल्दी
सेब का सिरका ना केवल बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का काम करता है बल्कि ये आपके लिवर को भी हेल्दी रखता है। सेब का सिरका लिवर को डिटॉक्स करने में सहायता करता है।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News