1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट इन 4 फूड्स से बना लें दूरी, सेवन से अचानक बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट इन 4 फूड्स से बना लें दूरी, सेवन से अचानक बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 18, 2021 03:58 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 08:31 pm IST

आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से मधुमेह के मरीज को बचना चाहिए क्योंकि इससे उनका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

Diabetes Test- India TV Hindi
Diabetes Image Source : INSTAGRAM/BEAT.DIABETES

डायबिटीज पेशेंट के खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। अगर लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो ये शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। यहां तक कि रक्त वाहिकाओं को भी डैमेज कर सकता है। इसके साथ ही हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा, किडनी और आंखों से संबंधित दिक्कत भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप खानपान का ध्यान रखें। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से मधुमेह के मरीज को बचना चाहिए क्योंकि इससे उनका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार है इस सब्जी की पत्ती, अपने आप कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Fruit Juice
Image Source : INSTAGRAM/LIVENOW.FITNESSFruit Juice

मिठास से भरे ड्रिंक्स यानी कि शुगरी ड्रिंक्स

डायबिटीज पेशेंट को उन सभी ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए जो मीठे हो या फिर जिनमें थोड़ी सी भी मिठास हो। जैसे कि कोल्ड ड्रिंक, फलों का रस। इनका सेवन करने से खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ता है जिससे कि ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

ना खाएं फास्ट फूड
मधुमेह के मरीज को फास्ट फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। जैसे कि बर्गर, पिज्जा और फ्राइड चीजें। इन सभी चीजों में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की अधिक मात्रा होती है। ये सभी रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं।

डायबिटीज पेशेंट सुबह खाली पेट इस ड्राई फ्रूट का करें सेवन, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

White Bread
Image Source : INSTAGRAM/COTSWOLDFLOURWhite Bread

व्हाइट ग्रेंस
सफेद ब्रेड, पास्ता और चावल इन सभी में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होता है। इनके प्रोसेसिंग के दौरान इसमें से फाइबर को हटा दिया जाता है। इसके कारण शरीर इसे पचा नहीं पाता और आंतों को प्रभावित करता है। अगर शुगर पेशेंट इन चीजों का सेवन करेंगे तो इससे उनका पाचन धीमा हो जाता है और आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। इसी वजह से डायबिटीज के पेशेंट को व्हाइट ग्रेंस से बनी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

स्टार्च युक्त सब्जियों का सेवन करने से बचें
डायबिटीज पेशेंट को कुछ सब्जियों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ सब्जियां स्टार्च युक्त होती हैं। जैसे कि मटर और मकई। इन सब्जियों का सेवन करने से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का जोखिम रहता है।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।