भारत में डायबिटीज पेशेंट लगातार बढ़ रहे हैं। आजकल युवा में भी डायबिटीज की समस्या हो रही है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज को अपने खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो ये धीरे-धीरे आपके शरीर के दूसरे हिस्सों को प्रभावित करना शुरु कर देती है। इससे आंखों, लिवर, पैरों, किडनी आदि में दिक्कत होने लगती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी गलतियों के बारे में जो डायबिटीज के मरीज जाने अनजाने में कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपने इस आदत को तुरंत बदल लीजिए, नहीं तो ऐसा करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
फल ना खाना
आमतौर पर डायबिटीज के मरीज को मीठी चीजों का सेवन करने के लिए मना किया जाता है। लेकिन आप फल का सेवन कर सकते हैं। हालांकि कुछ फल ऐसे भी है जो शुगर पेशेंट को नहीं खाना चाहिए। लेकिन अपनी डाइट में मौसमी फलों, अमरूद, संतरा, कीवी, सेब, नाशपानी और पपीता को शामिल करें। इनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
ज्यादा देर तक भूखे रहना
डायबिटीज के मरीज को ज्यादा देर तक भूखे नहीं रहना चाहिए। इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ ना कुछ खाते रहना चाहिए। अगर आप ज्यादा समय तक भूखे रहेंगे तो ब्लड शुगर लेवल कम और ज्यादा दोनों होने का खतरा रहता है।
फाइबर से भरपूर चीजें ना खाना
मधुमेह पेशेंट को अपने डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। ये पाचन में भी अहम भूमिका निभाता है साथ ही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
ज्यादा तनाव लेना
आजकल के समय में ज्यादातर लोग तनाव की समस्या से परेशान हैं। मगर डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए नहीं तो सेहत पर भारी पड़ सकता है।
स्टडीज की मानें तो तनाव की वजह से ब्लड शुगर लेवल और तेजी से बढ़ सकता है।
एक्सरसाइज ना करना
डायबिटीज के मरीजों को सही खानपान के अलावा अपने वजन और हार्ट को भी हेल्दी रखना जरूरी है। इसलिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा ही साथ ही बाकी दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News