खसखस के फायदे: खसखस के बीजों का सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये फाइबर, कैल्शियम, मैग्निशियम, आयरन, जिंक और विटामिन बी6 और ई से भरपूर है आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। कई बीमारियां हैं जिनमें तो सीधेतौर पर इसे खाने के फायदे नजर आते हैं। तो, आइए जानते हैं डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों तक खसखस खाने के फायदे (diseases in which you have khaskhas) हैं।
खसखस कौन सी बीमारी में काम आता है?
1. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है
खसखस में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं। वे शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भूमिका निभाते हैं। खसखस आयरन से भी भरपूर होता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। खसखस के सेवन से ब्लड प्रेशर का स्तर नियंत्रण में रहता है और इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है जो हृदय रोगों की संभावना को कम करने में फायदेमंद होता है।
2. अनिद्रा से लड़ता है
खसखस नींद लाने में कारगर है। इसका शांत प्रभाव तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है। ये मन को शांत करता है और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है। इससे नींद बेहतर होती है।
Image Source : socialsleep disorder
3. थायराइड में खाएं
थायराइड के लिए जिंक बेहद जरूरी होता है। थायरॉयड ग्रंथियों के लिए ये एक महत्वपूर्ण तत्व है और थायरॉयड हार्मोन को संतुलित करता है। तो, इसलिए थायराइड में आप जिंक से भरपूर खसखस के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
4. माउथ अल्सर में फायदेमंद
माउथ अल्सर की समस्या में आप खसखस का सेवन कर सकते हैं। खसखस एंटीबैक्टीरियल होने के साथ ठंडे प्रकृति वाला भी होता है। ये माउथ अल्सर को कम करने में मददगार है और छाले की जलन और दर्द में कमी लाता है।
खसखस खाने का सबसे सही तरीका
तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको रात के समय में खसखस को दूध में पकाकर खाना ( khus khus with milk benefits) चाहिए। साथ ही आप चाय में भी इसे शामिल कर सकते हैं। ये दोनों ही तरीका सेहत के लिए हर प्रकार से फायदे हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News