1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए? सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो इन बातों का रखें ध्यान

बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए? सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो इन बातों का रखें ध्यान

 Published : Mar 19, 2024 07:20 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 07:20 am IST

कई लोग सुबह उठते ही बासी मुंह पानी पीते हैं। दरअसल, ये आयुर्वेदा का नियम है जिससे शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। साथ ही इसस पित्ते से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। तो, आइए जानते हैं बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए।

drinking water in the morning before brushing- India TV Hindi
drinking water in the morning before brushing Image Source : SOCIAL

सुबह उठकर आप क्या करते हैं, इस बारे में जानना बेहद जरूरी है क्योंकि सुबह उठते ही जिस काम को आप सबसे पहले करते हैं इसका असल आपकी सेहत पर व्यापक तौर पर पड़ता है। जैसे कि सुबह उठते ही पानी पीना। दरअसल, सुबह उठने के बाद जब आप पानी पीते हैं (basi muh pani peene ke fayde) तो इससे आपके शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा कम होती है। इसके अलावा ये तरीका लिवर, आंत और पेट की सफाई में भी मददगार है। साथ ही इससे पेट से जुड़ी बीमारियों में भी कमी आती है। इसके अलावा भी बासी मुंह पानी पीने के कई फायदे हैं। पर सबसे ज्यादा जरूरी है ये जानना कि बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए?

बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए-How much water to drink in the morning before brushing?

सुबह उठकर आपको बासी मुंह 2 गिलास से ज्यादा पानी नहीं पीना (drinking water in the morning before brushing) चाहिए। दरअसल, इस दौरान शरीर बस उठ रहा होता है और ऐसे में जब ज्यादा पानी पिएंगे तो आपको मतली और उल्टी भी हो सकती है। पर जब आप संतुलित तरीके से बासी मुंह पानी पीते हैं पित्त कंट्रोल करने में मदद मिलती है और पाचन क्रिया भी संतुलित रहता है। साथ ही टॉक्सिन्स का भी सफाया होता है और पेट साफ करने में मदद मिलती है।

good for stomach
Image Source : SOCIALgood for stomach

सुबह के नाश्ते में ब्रेड का सेवन पड़ सकता है महंगा, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

बासी मुंह पानी पीने के फायदे-basi muh pani peene ke fayde

जब आप पानी पीते हैं तो इससे एसिडिटी, खट्टा डकार, पेट में दर्द  समेत कई सारी समस्याएं अपने आप कम होने लगती हैं। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है।  दरअसल, सोते समय मुंह में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं और जब आप पानी पीते हैं, तो आप उन बैक्टीरिया को भी निगल लेते हैं जो इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये पाचन में सुधार करता है और अपच को रोकता है और दिनभर बीपी बैलेंस करने में भी मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको बासी मुंह पानी पीना चाहिए।

मोटापे की कट्टर दुश्मन है ये ड्रिंक, सोने से पहले करें सेवन; कुछ ही दिनों में गला देगी चर्बी

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।