A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ज्यादा खजूर खाना किस अंग के लिए नुकसानदायक, जान लें सेवन करने का सही तरीका

ज्यादा खजूर खाना किस अंग के लिए नुकसानदायक, जान लें सेवन करने का सही तरीका

अगर आपको भी यही लगता है कि खजूर खाने से सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

ज्यादा खजूर खाने के साइड इफेक्ट्स- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ज्यादा खजूर खाने के साइड इफेक्ट्स

ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए तभी वरदान साबित हो सकते हैं, जब आप उन्हें सही मात्रा में और सही तरीके से अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाएं। अगर आप रेगुलरली जरूरत से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स कंज्यूम करते हैं, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है। आइए ज्यादा खजूर खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

पेट से जुड़ी समस्याएं

खाने-पीने की किसी भी चीज की अति सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा खजूर कंज्यूम करते हैं, तो आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। ब्लोटिंग, गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने से बचने के लिए आपको लिमिट में रहकर ही इस ड्राई फ्रूट को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए।

बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा खजूर खाने की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। हाई कैलोरी युक्त खजूर को ज्यादा मात्रा में खाने की वजह से आपका वजन भी बढ़ सकता है।

एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक दिन में दो से चार खजूर का सेवन किया जा सकता है। इससे ज्यादा खजूर खाने से आपकी सेहत सुधरने की जगह बिगड़ सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक आप सुबह-सुबह इस ड्राई फ्रूट को खाकर अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से खजूर खाएं और सेहत को मजबूत बनाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News