शरीर को स्वस्थ रखना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। इसका एक कारण ये भी है कि भागदौड़ भरी जिदगी में कभी-कभी हम छोटी-बड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से आगे चलकर ये एक बड़ी समस्या बन जाती है। इसी तरह उबासी आने को बहुत ही आम बात माना जाता है। ऐसे बहुत कम लोग हैं जो ये जानते हैं कि ज्यादा उबासी लेना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। एक सामान्य व्यक्ति आराम से दिनभर में एक से दो बार जम्हाई तो लेता ही है। उबासी लेने को ज्यादातर नींद नहीं पूरी होने से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा मौसम सुस्त रहने की वजह से भी ज्यादा उबासी आती है। लेकिन, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बिना किसी कारण बार-बार उबासी आती है। वे दिन में 8-10 बार उबासी यूं ही ले लेते हैं। ऐसे में इस समस्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि बार-बार उबासी आने से कौनसी बीमारियां हो सकती हैं?
Image Source : INSTAGRAM/torr_reviewsHEART DISEASE
कई बार उबासी आना हार्ट प्रॉब्लम का संकेत
कई बार बीमारी का संकेत पहले ही मिल जाता है लेकिन हम उसे नजरअंदार कर देते हैं। इसी तरह से दिन में कई बार उबासी आना दिल की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो दिल और फेफड़े की बीमारियों में इंसान को कई बार उबासी आती है। इसलिए इस समस्या को गंभीरता से लें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक को दिखाएं।
Image Source : INSTAGRAM/gccbuisnessnewsBLOOD PRESSURE
हाई ब्लड प्रेशर का भी खतरा
हाई बीपी की समस्या बहुत आम है। इसके कई कारण होते हैं, इन्हीं में से एक कारण हो सकता है ज्यादा तनाव लेना। जब आप ज्यादा तनाव लेते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसा होने पर ऑक्सीजन ठीक से दिमाग तक नहीं पहुंच पाती है। जिससे आपको बार-बार उबासी आती है क्योंकि इसके जरिये शरीर में ऑक्सीजन पहुंचती है।
हो सकती है लीवर की समस्या
लीवर खराब होने का संकेत बहुत सरल होता है। जब आपके लीवर में परेशानी आती है तब आपको ज्यादा थकान महसूस होती है। अगर आपको अचानक ही कुछ दिनों से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो इसे नजरअंदाज ना करें। साथ ही थकान के साथ ज्यादा उबासी आने की समस्या है तो यह चिंता का विषय है। क्योंकि ऐसा होना लीवर खराब होने का संकेत है।
Image Source : INSTAGRAM/aging.youngerTHYROID
थॉयराइड का लक्ष्ण है उबासी
थॉयराइड एक गंभीर बीमारी है। ये शरीर को अंदर से गला देती है। इसलिए समय पर इसका पता चलना बहुत जरूरी हो जाता है। जब हमें नहीं पता होता है कि हम ऐसी किसी समस्या का शिकार होने वाले हैं तो इसके शुरुआती लक्ष्ण के तौर पर ज्यादा उबासी आने लगती है। इसलिए बार-बार आ रही उबासी को मौसम या नींद पूरी न हो पाने का बहाना बनाकर ना टालिये।
Latest Health News