1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वॉक करते समय कहीं आप भी तो ये गलतियां नहीं करते, फायदे कम और नुकसान ज्यादा होंगे

वॉक करते समय कहीं आप भी तो ये गलतियां नहीं करते, फायदे कम और नुकसान ज्यादा होंगे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2021 10:28 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 10:28 pm IST

वॉक करना एक आसान व्यायम है। लेकिन बहुत से लोग इसे सही तरीके से नहीं करते। वॉक करने का सही तरीका जानने के लिए पढ़िए ये खबर...

WALK - India TV Hindi
WALK  Image Source : INSTAGRAM/MIDATLANTICPERMANENTEMEDICINE

सेहतमंद रहने के लिए लोग कई तरह के व्यायाम करते हैं। इन्हीं में से एक है वॉक करना। पैदल चलन अच्छा व्यायाम है और ये बहुत ही आसान भी होता है। सिर्फ पैदल चलने से आपको इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता हैं। पैदल चलने के साथ ही बॉडी पॉश्चर जैसे हाथों का सही मूवमेंट और थोड़ी स्ट्रेचिंग भी हो, तो आपको इसका पूरा लाभ मिलेगा। लगभग डेढ़ किलोमीटर तक ब्रिस्क वॉक से 100 कैलरीज तक बर्न होती हैं। वहीं हफ्ते में अगर तीन दिन, तीन किलोमीटर की वॉक करते हैं, तो हर तीसरे हफ्ते आधा किलो तक वजन भी कम हो सकता है। ऐसा तभी संभव है जब आप वॉक करते समय इन बातों का ध्यान रखें। 

बॉडी पाश्चर का रखें ध्यान 

वॉक करते समय आपको बॉडी पॉश्चर का खास ध्यान रखना चाहिए। आगे की तरफ झुक कर वॉक करने से बचना चाहिए। हमेशा अपनी पीठ को सीधा रख कर ही वॉक करें। पीठ को झुकाकर वॉक करना पूरी तरह से गलत है। इस तरह से वॉक करने पर पीठ में तकलीफ बढ़ जाती है। जिससे कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। 

बर्ड फ्लू से बचाने में कारगर होगा आयुर्वेदिक काढ़ा, स्वामी रामदेव से जानिए बनाने का तरीका

हाथों को खुला रख कर करें वॉक

अगर आप वॉक करते समय हाथों को बांध कर रखते हैं तो ये आदत छोड़ दीजिए। वॉक करते समय अपने हाथों को खुला छोड़ दें। इस तरह से आप वॉक का पूरा फायदा उठा पाएंगे। हाथ बांधकर वॉक करने से कंधों में दर्द की परेशानी हो सकती है।   

फिक्स करें वॉक करने का समय 

कभी-कभी वॉक करते-करते लोग जल्दी बोर हो जाते हैं। तो कभी अपने किसी साथी के साथ बातचीत करते हुए ज्यादा देर तक वॉक कर लेते हैं। कुछ लोग 10 से 15 मिनट ही वॉक करते हैं। इसके बाद उन्हें थकान महसूस होने लगती है। लेकिन, रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करें। ऐसा करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। 

Weight Loss: एक्सरसाइज या डाइटिंग? वजन घटाने में क्या है ज्यादा असरदायक

किस उम्र में करना है कितना वॉक? 

 बहुत ज्यादा वॉक करना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए किस उर्म में कितान वॉक करना चाहिए ये जानना बहुत जरूरी है।  

  • 5 से 18 साल के उम्र वाले लड़कों को 16 हजार कदम चलने चाहिए। वहीं, 5 से 18 साल की उम्र वाली लड़कियों को 13 हजार कदम चलने चाहिए।
  • 19 से 40 साल के बीच वाले पुरुषों और महिलाओं को रोजाना 13 हजार से ज्यादा कदम चलने चाहिए।
  • 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 12 हजार कदम चलने चाहिए।
  • 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 10 हजार कदम चलने चाहिए।
  • 60 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 7 हजार कदम जरूर चलने चाहिए। लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और थकान होने पर आराम कर लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।