1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 40 की उम्र के बाद महिलाओं को डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए ये भोजन

40 की उम्र के बाद महिलाओं को डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए ये भोजन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2021 10:46 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 10:46 pm IST

बढ़ती उम्र के साथ सेहत पर ध्यान देना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिससे उनकी सेहत पर सीधा असर पड़ता है।

WOMEN - India TV Hindi
WOMEN  Image Source : INSTAGRAM/SVETHLANA_TSYZYROVA

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अपने शरीर का ज्यादा ध्यान रखने की जरूर होती है। क्योंकि बढ़ती उर्म के साथ महिलाओं का शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म सिस्टम और मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में समय निकाल पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में कई महिलाएं अपने शरीर का सही देखभाल नहीं कर पाती हैं। 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में तेजी से बदलाव आते हैं। कई महिलाओं को इस उर्म में मेनोपॉज भी होता है। जिसके कारण अचानक वजन बढ़ने, मूड स्विंग होने सहित कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। इसके लिए महिलाओं को चाहिए वो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। शरीर के अंदर से कमजोर होने पर तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं।  ज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे भोजन के बारे में जिसे डाइट में शामिल करने से आपका हेल्थ अच्छा रहेगा।    

SOUR FRUITS
Image Source : INSTAGRM/BEFITFOODSSOUR FRUITS

कई रोग दूर रखते हैं खट्टे फल   

सभी फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन, खट्टे फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में मौजूद फाइबर, विटामिन सी और तमाम तरह के न्यूट्रिएंट्स हमारे दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद हैं। मिडिल ऐज में अक्सर ही महिलाओं में मोटापा और हृदय रोग की समस्या होती है। इन रोगों में खट्टे फलों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। 

प्रोटीन की कमी पूरी करता है अंडा   

शरीर में विटामिन-डी और आयरन भरपूर मात्रा में होना जरूरी है। लेकिन, ज्यादातर महिलाओं में इन दोनों ही पोषक तत्वों की कमी पाई जाती है। अंडा महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-डी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने और हार्ट डिसीज का खतरा कम करने में काफी सहायक होता है। हाई प्रोटीन कंटेंट और कार्बोहाइड्रेट या शुगर की कमी अंडे को महिलाओं के लिए बेस्ट फूड बनाती है। 

 CARROT
Image Source : INSTAGRAM/DAILYDOSEOFCARROTS CARROT 

गाजर खाने से अच्छी रहेगी आंखों की रोशनी     

गाजर में विटामिन-ए  भरपूर मात्रा में होता है। यह इम्युनिटी के साथ-साथ हमारी स्किन और आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर और खास तत्व हमारे चेहरे से डार्क स्पॉट, झुर्रियां और एक्ने की समस्या भी खत्म करते हैं। 

वजन घटाने में मददगार होगा जौ से बना ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, कुछ दिनों में पेट की चर्बी हो जाएगी गायब 

इम्युनिटी बढ़ाने ​में मददगार है योगर्ट

दही कैल्शियम और विटामिन बी -12 से भरपूर होता है। साथ ही इसमें काफी मात्रा में  प्रोटीन भी पाया जाता है। ये तत्व हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। इसलिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए यह एक जबर्दस्त फूड है।  

APPLE
Image Source : INSTAGRAM/ALESSANDROSFORZI64APPLE

रोज एक सेब खाना ना भूलें 

रोजाना सुबह एक सेब खाना हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है। इससे इंसान का शरीर पेट से जुड़े सभी रोगों से दूर रहता है। सेब को डेली डाइट में शामिल करने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। सबसे खास बात है कि सेब हमारे लिए इम्युनिटी बूस्टर का काम कर सकता है। 

बिना जिम जाए कैसे पाएं बलशाली-शक्तिशाली बॉडी, स्वामी रामदेव और पहलवान सुशील कुमार से जानिए बेस्ट तरीका

बता दें कि ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर चिया सीड्स आपकी हड्डियों को मजबूत रखती हैं। इनसे आपके शरीर को प्लांट बेस्ड प्रोटीन  भी मिलता है। इन्हें मॉर्निंग डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप चाहें तो इन्हें ओटमील के साथ भी खा सकती हैं, जिससे न्यूट्रिशनल वैल्यू  बढ़ती है। इससे आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलेगी।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।