A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ रहे डांस करते समय हार्ट अटैक के मामले, अपनाएं बाबा रामदेव के अचूक उपाय, फौलादी बन जाएगी दिल की सेहत

बढ़ रहे डांस करते समय हार्ट अटैक के मामले, अपनाएं बाबा रामदेव के अचूक उपाय, फौलादी बन जाएगी दिल की सेहत

बढ़ते हार्ट अटैक के मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आइए बाबा रामदेव द्वारा बताए गए कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानते हैं, जो आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

दिल का दौरा- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK दिल का दौरा

पूरे देश पर नवरात्र का रंग चढ़ने लगा है। सुबह मां दुर्गा की पूजा तो शाम को डांडिया-गरबा। आपको बता दें कि 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे है और आपको डांडिया-गरबा करते हुए भी दिल की धड़कन का ध्यान रखना चाहिए। डांस नाइट्स में जैसे-जैसे म्यूजिक बीट बढ़ती है, वैसे-वैसे हार्टबीट भी बढ़ने लगती है। कभी दिल इस प्रेशर को तो कभी डीजे की तेज आवाज को हैडल नहीं कर पाता है। नवरात्र में गरबा-डांडिया खेलते खेलते लोगों को दिल का दौरा पड़ने की कई खबरें सुनने को मिलती हैं। खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान भी दिल पर अटैक कर रहा है।

गौर करने वाली बात

आपको डांस नाइट्स में जाने से पहले सिर्फ 3 बातों का ख्याल रखना है। जिनकी उम्र 30 से ज्यादा है, उन्हें अपना कार्डियक स्क्रीन जरूर करवाना चाहिए जिसमें ईसीजी, शुगर-बीपी टेस्ट शामिल हैं। अगर आप फिजिकली फिट नहीं हैं, तो घंटों तक इंटेंस डांस न करें। इसके अलावा गरबा में अपना टैलेंट दिखाने से पहले 10-15 मिनट की हल्की स्ट्रेचिंग जरूर करें जिससे धीरे-धीरे हार्ट रेट बढ़ता है और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम ज्यादा मेहनत के लिए तैयार हो जाता है। खुद को हाइड्रेटेड भी रखें क्योंकि भीड़भाड़ और डांस में पसीना बहुत निकलता है, बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और खामियाजा दिल को भुगतना पड़ता है।

अपनाएं बाबा रामदेव के उपाय

आपको अपने दिल का ख्याल सिर्फ इन इवेंट नाइट्स में ही नहीं बल्कि 24 घंटे रखना चाहिए। इसके लिए आप योगगुरू स्वामी रामदेव के उपाय अपना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जंक फूड, मोटापा, तनाव, 400 से ज्यादा कैल्शियम स्कोरिंग, 200 से ऊपर टोटल कोलेस्ट्रॉल, बीपी-शुगर, नींद में कमी, पेन किलर और स्मोकिंग हार्ट अटैक के खतरे को कई गुना बढ़ा सकते हैं। हार्ट को मजबूत बनाए रखने के लिए आप इस नेचुरल उपाय को फॉलो कर सकते हैं। 1 चम्मच अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी, 5 तुलसी की पत्तियों को उबालकर काढ़ा बनाएं और हर रोज पिएं।

लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी

पैर-पंजे में सूजन, त्वचा में नीलापन, आंखों के किनारों पर पीलापन, नाखून में सूजन या फिर नाखून मुड़ना, पैरों के अंगूठे-उंगलियों के नीचे गांठ, सिर-माथे पर झुर्रियां, गर्दन की नसों का ज्यादा फड़कना, जीभ का रंग लाल-पीला पड़ना, इस तरह के लक्षण दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत साबित हो सकते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा दिल के मरीज भारत में हैं। हार्ट अटैक से हर साल 30 हजार से ज्यादा मौत होती हैं। कम उम्र में ही लोग बीपी-शुगर, हार्ट डिजीज की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आपको भी स्वामी रामदेव द्वारा बताई गई टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए, जिससे आपका हार्ट हेल्दी बना रहे। इसके अलावा आपको महीने में एक बार ब्लड प्रेशर, 6 महीने में कोलेस्ट्रॉल, 3 महीने में ब्लड शुगर, 6 महीने में आई टेस्ट और साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूर करवाना चाहिए।

 

Latest Health News