काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे: भारत में तापमान लगातार बढ़ जा रहा है। स्थिति ये है कि 6 राज्यों में गर्मी को लेकर अलर्ट (heat wave in india) घोषित किया गया है। यहां तापमान 46 डिग्री के आस-पास था और आगे चल कर 50 तक जा सकता है। ऐसी स्थिति में आप डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट की कमी के शिकार हो सकते हैं। इससे आपको लू लग सकती है, चक्कर आ सकता है और आप बेहोश हो सकते हैं। तो, इसलिए इन तमाम चीजों से बचने के लिए आपको काला नमक और नींबू पानी (black salt lemon water) पीना चाहिए।
काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे-black salt lemon water benefits
1. शरीर को तुरंत रिहाइड्रेट करता है
काला नमक और नींबू पानी पीने के पीछे एक तर्क ये है कि ये शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। ये आपके शरीर में जा कर तुरंत नसों और मासंपेशियों को भर देता है जिससे इनके अंदर ताकत आने लगती है। इसके अलावा ब्रेन को सिग्नल मिलने लगता है कि आपका शरीर रिहाइड्रेट हो गया है और डिहाइड्रेशन के लक्षण कम होने लगते हैं।
Image Source : freepiklemon_drink
2. इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करता है
इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करने में काला नमक वाला नींबू पानी पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये मांसपेशियो और नसों में खनिजों की कमी को दूर करता है, क्योकि इसमें विटामिन सी है, थोड़ा सोडियम और पोटेशियम भी है। इस तरह ये ड्रिंक तुरंत शरीर को रिहाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करता है।
3. शरीर को ठंडा करता है
शरीर को ठंडा करने में काला नमक और नींबू पानी पीना तेजी से काम करता है। ये बॉडी पीएच के साथ टेंपरेचर बैलेंस करता है और शरीर को ठंडा करता है। इसके अलावा काला नमक की एक खास बात ये है कि ये पेट के बाइल जूस के साथ बैलेंस बिठाता है और इस तरह ये पेट को ठंडा करने में मदद करता है।
4. पेट की कई समस्याओं का है इलाज
काला नमक और नींबू पानी पीना, पेट की कई समस्याओं का इलाज बन सकता है। पहले तो ये पेट साफ करने और इसे डिटॉक्स करने में मदद करता है। दूसरा ये एसिडिटी और बदहजमी को कम करने में मदद करता है। तीसरा, अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी इसे पीना पेट के लिए फायदेमंद है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News