जौ का पानी पीने के फायदे: जौ का पानी (barley water), आयुर्वेद में इसे शरीर के लिए डिटॉक्स वॉटर माना जाता है। ये न सिर्फ पेट, लिवर और किडनी की सफाई में मददगार है बल्कि, ये स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है। लेकिन, आज हम कुछ अन्य स्थितियों के बारे में बात करेंगे जिनमें कि जौ का पानी पीना (jau ka pani peene ke fayde) कारगर हो सकता है। क्योंकि, ये मूत्रवर्धक भी है और शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।
जौ का पानी कब पीना चाहिए-When to drink barley water in hindi
1. यूटीआई में पिएं जौ का पानी
यूटीआई मे जौ का पानी पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये ड्यूरेटिक है और सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये यूटीआई इंफेक्शन की समस्या में तेजी से बैक्टीरिया को फ्लश आउट करता है और फिर पेशाब में जलन और दर्द को कम करता है।
2. हाई यूरिक एसिड में पिएं जौ का पानी
हाई यूरिक एसिड में जौ का पानी पीने के कई फायदे है। ये पहले तो प्यूरिन के कणों से चिपक जाता है और इसे अपने साथ शरीर से फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पानी यूरिक एसिड के पत्थरों को तोड़कर शरीर से फ्लश ऑउट करता है।
Image Source : socialhigh_uric_acid
3. ब्लड प्यूरिफिकेशन में मददगार
ब्लड प्यूरिफिकेशन के लिए जौ का पानी पीने के कई फायदे हैं। दरअसल, ये खून में जमा टॉक्सिन को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्यूरिफिकेशन में मददगार है। ये खून को साफ करता है और दिल के काम काज को बेहतर बनाता है। इस प्रकार से ये ब्लड प्यूरिफिकेशन में मददगार है।
4. कोलेस्ट्ऱॉल कम करने में मददगार
कोलेस्ट्ऱॉल कम करने में जौ का पानी पीना कई प्रकार से मददगार है। ये धमनियों में जमा फैट के कणों से चिपक जाता है और फिर इसे अपने साथ फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेट मैटाबोलिज्म को भी तेज करता है और फिर वेट लॉस में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको कोलेस्ट्ऱॉल कम करने के लिए जौ का पानी पीना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News