खुशियों और रंगों का त्योहार होली में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसा लग रहा है कि कुदरत भी इन दिनों रंग-बिरंगे फूलों के जरिए जश्न मना रही है। लोग इस बार होली भी जमकर खेलने वाले हैं क्योंकि पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से होली नहीं हो पाई है। लेकिन इस बार जमकर गुलाल उड़ेगा क्योंकि देश में फिलहाल कोरोना का खतरा कम है।
वहीं होली के मौके पर लोग जमकर अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद भी लेंगे। इस दिन लोग अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली पर बनने वाले तले-भुने और स्वादिष्ट पकवानों से आपके पाचन-तंत्र पर बुरा असर पड़ता है? जी हां, इसके सेवन से आपको पेट की दिक्कतें हो सकती हैं जैसे, गैस, अपच, लूज मोशन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर होली पर आपके सामने भी ऐसी कोई परेशानी आती है तो ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ घरेलू उपाय जिनकी मदद से आपको जल्दी राहत पहुंच सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में जो आपको राहत देने में मदद कर सकती हैं।
अदरक
Image Source : freepik Ginger
अदरक में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है साथ ही ये पेट के दर्द में काफी आराम पहुंचता है। इसके लिए पहले अदरक का पाउडर बना लें। उसके बाद एक चम्मच पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर सेवन करें। इससे पेट की समस्या में काफी राहत मिलती है।
केला
Image Source : freepik Banana
केले में पेक्टिन की काफी अच्छी मात्रा मौजूद होती है जोकि लूज मोशन जैसी समस्याओं में काफी कारगर है। इसके अलावा केले में पोटैशियम भी पाया जाता है जो सेहत के लिहाज से काफी लाभदायक है।
पुदीना
Image Source : freepik Mint
पुदीना हमारे पाचन-तंत्र को ठीक रखने और पेट में ठंडक बनाए रखने के लिए काफी असरदार है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो अपच, बदहजमी जैसी दिक्कतों को दूर करने में मदद कर सकता है।
दही
Image Source : freepikCurd
दही भी हमारे पेट को ठंडक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके सेवन से पाचन-तंत्र को काफी मजबूती मिलती है। अगर होली के मौके पर पकवान खा लेने की वजह से आपका पेट खराब हो जाए तो ऐसे में आप दही का सेवन कर सकते हैं।
सेब का सिरका
Image Source : freepik Apple Vinegar
सेब का सिरका पेट की ऐंठन-मरोड़, गैस जैसी दिक्कतों में काफी मददगार होता है साथ ही यह लूज मोशन की समस्या में भी काफी लाभदायक होता है।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News