A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज को जड़ से कैसे खत्म करें? बाबा रामदेव ने बताया रामबाण उपाय

डायबिटीज को जड़ से कैसे खत्म करें? बाबा रामदेव ने बताया रामबाण उपाय

How to eradicate diabetes completely: डायबिटीज एक आम बीमारी है। इससे हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में स्वामी रामदेव ने डायबिटीज को जड़ से खत्म करने का रामबाण तरीका बताया है।

डायबिटीज को जड़ से कैसे खत्म करें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK डायबिटीज को जड़ से कैसे खत्म करें

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को अंदर से खोखला बना देती है। समय रहते इसे कंट्रोल नहीं किया जाए तो ये आपकी नसें, आंख, किडनी खराब कर सकती है। पिछले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ बूढ़े-बुजुर्ग ही नहीं बल्कि यंगस्टर्स भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान पान का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसे कंट्रोल करने के लिए ज्यादातर लोग दवाओं पर निर्भर रहते हैं। लेकिन स्वामी रामदेव ने कुछ ऐसी चीजें बताई जिसके जरिए आप डायबिटीज को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

ये योगासन दिलाएगा छुटकारा

योग गुरु बाबा रामदेव ने डायबिटीज को कंट्रोल करने के तरीके के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि सिर्फ 2 योगासन की मदद से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। ये दो योगासन हैं मंडूकासन और पवनमुक्तासन। नियमित रूप से ये दो योगासन करने से डायबिटीज को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही आयुर्वेदिक जूस और जड़ी बूटी का भी सेवन करें।

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए जूस

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप घर पर सब्जियों का जूस बनाकर पी सकते हैं। जूस तैयार करने के लिए खीरा, करेला, टमाटर लें और इसका जूस निकालें। फिर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करें। नियमित रूप से इस जूस का सेवन करने से शुगर लंवल तुरंत कंट्रोल में आएगा।

डायबिटीज के लिए चमत्कारी जड़ी बूटी

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटी मौजूद है जो डायबिटीज कंट्रोल करने में रामबाण साबित होती है। इसके लिए आंवला, एलोवेरा, गिलोय, चिरायता, कुटकी, गुड़मार, विजयसार का उपयोग कर सकते हैं। ये सभी चीजें शुगर को कंट्रोल करने में सहायक मानी जाती है।  

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News