हींग का पानी पीने के फायदे: आप प्रोटीन से भरपूर जिस भी चीज को खाएंगे, शरीर में इसका वेस्ट प्यूरिन (purine) ही बाहर आएगा। लेकिन, जरूरी ये है कि ये प्यूरिन मल और मूत्र के जरिए शरीर से बाहर हो जाए। पर मुश्किल तब होती है जब ये शरीर में जमा होने लगते हैं और हड्डियों को अपना घर बनाने लगते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप उन चीजों का सेवन करें जो कि प्यूरिन मेटाबोलिज्म को तेज करे और यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मददगार हो। इसी काम में हींग का पानी (hing water benefits) आपकी मदद कर सकता है। कैसे, जानते हैं।
यूरिक एसिड का घरेलू इलाज है हींग का पानी-Hing water benefits for high uric acid in hindi
1. हींग में डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ाने का गुण
यूरिक एसिड की समस्या में हींग का पानी पीना कई प्रकार से मददगार है। दरअसल, हींग डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देने के साथ प्रोटीन मेटाबोलिज्म को तेज करती है और फिर इसे पूरी तरह से पचाने में मदद करती है। जब आप हींग का पानी पीते हैं तो ये काम तेजी से होता है और फिर शरीर में यूरिक एसिड के कण जमा नहीं होते।
2. प्यूरिन को फल्श ऑउट करने में मददगार
प्यूरिन को फल्श ऑउट करने में हींग का पानी कारगर तरीके से काम कर सकता है। इसमें एक ताप पैदा करने का गुण है जिसकी वजह से ये प्यूरिन की पथरियों को पिघलाने में मदद करता है। ये इसे तोड़ता रहता है और पेशाब के साथ शरीर से फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इस प्रकार से ये प्यूरिन को शरीर में जमा होने से रोकता है।
Image Source : freepikhing_water
3. एंटी इंफ्लेमेटरी है हींग
हींग, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और गाउट की समस्या को कम कर सकता है। ये शरीर में एक प्रकार का गर्मी पैदा करके, गाउट के तेज दर्द को कम कर सकता है और इससे राहत दिला सकता है। इसके अलावा ये हड्डियों के बीच तनाव को भी कम करता है और यूरिक एसिड की समस्या से राहत दिलाता है।
तो, हींग को तवे पर गर्म कर लें और इसका पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें काला नमक मिलाकर एक 1 गिलास गुनगुने पानी में मिला लें। अब इसे पिएं। पीने के 10 मिनट बाद 1 गिलास ठंडा पानी पिएं। रोजाना ये काम सुबह खाली पेट करें। इस प्रकार से ये हींग का पानी आपकी कई समस्याओं को दूर कर सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News