मोटापा आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है। बढ़े हुए वजन से सबसे ज्यादा लोग इस वक्त परेशान हैं। वेट लॉस के लिए आजकल हर कोई शॉर्टकट फॉर्मुला की तलाश में रहते हैं। लेकिन हैदराबाद के एक डॉक्टर ने सभी शॉर्टकट को मात देकर मिसाल कायम की है। उन्होंने 27 किलो वजन घटाकर लोगों को चौंका दिया है। डॉक्टर ने बताया है कि असली और टिकाऊ वेट लॉस धीरे धीरे ही होता है। तो चलिए जानते हैं वजन कम करने के लिए डॉक्टर ने अपनी लाइफस्टाइल में क्या बदलाव किए थे।
हैदराबाद के मशहूर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने हाल ही में अपने एक मरीज की इंस्पिरेशन स्टोरी शेयर की है जिसने सभङी को हैरान कर दिया है। डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि उनके एक मरीज ने पिछले 6 सालों में अपनी मेहनत और अनुशासन से पूरी तरह कायाकल्प कर दिया है। उन्होंने बताया कि साल 2020 में उस व्यक्ति का वजन 100 किलो था। उनकी कमर 96 सेंटीमीटर था। ट्राइग्लिसराइड्स 300 के खतरनाक स्तर पर थे और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) की मात्रा 150 थी। उनका HbA1c लेवल 6 था, जिसका मतलब है कि वे प्री-डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस की चपेट में थे।
लेकिन उनकी 2026 की रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया। 6 साल की कोशिश के बाद उन्होंने अपना वजन 27 किलो वजन कम किया है। वजन कम करने के लिए उन्होंने न कोई सर्जरी कराई और न ही दवाओं का सहारा लिया।
क्या है इस ट्रांसफॉर्मेशन का राज?
डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि इस कमाल की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट सिर्फ 4 चीजों में छिपा है।
रनिंग: उनके मरीज ने हफ्ते में लगभग 4 से 5 घंटे दौड़ना शुरू किया। यह बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज है और फैट बर्न करने में सबसे प्रभावी माना जाता है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: सिर्फ दौड़ना ही काफी नहीं था, हफ्ते में 2 से 3 दिन उन्होंने जिम में वजन उठाकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिली।
भरपूर नींद: वजन घटाने के लिए नींद का पूरा होना बेहद जरूरी है, इसलिए इस मरीज ने रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद ली।
सही खान-पान: डाइट में बदलवा कर वजन कम किया जा सकता है। इन्होंने भी बदलाव की और 'कंसिस्टेंसी' बनाए रखी। घर का बना साफ-सुथरा खाना और बाहर के जंक फूड से दूरी बनाई।
Latest Health News