A
Hindi News हेल्थ डायबिटीज को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें मेथी दाने का पूर्ण

डायबिटीज को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें मेथी दाने का पूर्ण

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए आप घर की रसोई में रखे इस छोटे से मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सा मसाला है और कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

डायबिटीज को इस मसाले से करें कंट्रोल- India TV Hindi Image Source : FREEPIK डायबिटीज को इस मसाले से करें कंट्रोल

डायबिटीज (मधुमेह) एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके शरीर में ब्लड शुगर (ग्लूकोज) का स्तर बहुत अधिक हो जाता है। यह तब होता है जब आपका शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाता। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे रोजाना कंट्रोल में रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। डायबिटीज को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है, लेकिन इसे सही तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के मरीज तमाम तरह की दवाओं और कई चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी इसे कंट्रोल नहीं कर पाते। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि किचन में रखें एक छोटे से मसाले की मदद से आप अपना ब्लड शुगर लेवल आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। 

किस मसाले से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल? 

हम यहां जिस मसाले की बात कर रहे हैं उसका नाम है मेथी दाना। मेथी दाना न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए मेथी दाना (Fenugreek seeds) आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में काफी लोकप्रिय है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाने और ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने में मदद करते हैं।

मेथी दाने के कारगर होने के मुख्य कारण

घुलनशील फाइबर: मेथी में 'गैलेक्टोमैनन' नामक फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह पाचन की गति को धीमा कर देता है, जिससे भोजन के बाद शुगर खून में एकदम से नहीं बढ़ती।

इंसुलिन संवेदनशीलता: इसमें मौजूद '4-हाइड्रॉक्सीआइसोल्यूसीन' नामक अमीनो एसिड अग्न्याशय को इंसुलिन स्रावित करने के लिए उत्तेजित करता है।

कार्बोहाइड्रेट का धीमा अवशोषण: मेथी कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अवशोषण को कम करने में मदद करती है, जिससे बॉडी का ग्लाइसेमिक कंट्रोल बेहतर होता है।

मेथी पाउडर इस्तेमाल करने के सही तरीके

सुबह खाली पेट 1 चम्मच मेथी पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लें। 

दोपहर के भोजन के दौरान 1 चम्मच पाउडर को एक कटोरी दही में मिलाकर खाएं।

भोजन पकाते समय ऊपर से आधा चम्मच पाउडर छिड़क कर भी सेवन किया जा सकता है।

रात भर 1 चम्मच दाने भिगोएं, सुबह उन्हें पीसकर पाउडर बनाएं और उसी पानी के साथ लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News