Constipation remedy: कब्ज की समस्या से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। हर दूसरा इंसान इसकी शिकायत करता है। जबकि ये एक लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है जिसमें कि हमारा पाचन क्रिया स्लो हो जाता है। इसके अलावा आंतों की गति भी प्रभावित रहती है। इस स्थिति में आप डॉ. प्रदीप गुप्ता, जनरल फिजिशियन, उद्यान हॉस्पिटल की ये बात मानें तो कब्ज की समस्या से पार पा सकते हैं। डॉ. प्रदीप गुप्ता बताते हैं कि सबसे पहले तो आपको जानना चाहिए कि इसका कारण क्या हैं और फिर आपको इन उपायों को अपनाना चाहिए जो कि कारगर हैं।
कब्ज का कारण-Constipation causes in hindi
1. पानी की कमी से
2. फल और सब्जियों की कमी से
3. ज्यादा लंबे समय तक बैठे रहने से
4. दवाइयों की वजह से
5. खराब होर्मोनल हेल्थ की वजह से
6. ज्यादा चिकनाई वाली चीजों को खाने से
कब्ज का परमानेंट इलाज-Home remedies for constipation
1. ज्यादा पानी पिएं
ज्यादा पानी पीना कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है। ये आंतों की गति को तेज करता है और फिर मल को मुलायम बनाता है जिससे मल त्याग करना आसान हो जाता है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती और पाचन क्रिया की गति भी सही रहती है। इसलिए, आपको रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पी लेना चाहिए। साथ ही तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करना चाहिए।
Image Source : socialhydrating water
2. ज्यादा फाइबर का सेवन करें
ज्यादा फाइबर का सेवन आपके पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। यानी कि आपको ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को खाना चाहिए जो कि मल में थोक जोड़ने का काम करते हैं और पाचन क्रिया को तेज करते हैं। ये आंतों में थोक जोड़ने का काम करते हैं पाचन गति में तेजी लाते हैं जिससे मल को मुलायम करने में मदद मिलती है। तो, कब्ज से बचने के लिए ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करें।
3. एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करें
आपको कब्ज से बचना है तो एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहिए। आपको रेगुलर वॉक करना चाहिए या फिर एक्सरसाइज करना चाहिए। कुछ नहीं तो चलते-फिरते रहें ताकि आपका आंतों की गति धीमी न पड़े और आपको कब्ज की समस्या न हो। तो, इन तमाम बातों का ख्याल रखें जिससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा ज्यादा तेल-मसाला खाना बंद कर दें जो कि कब्ज का कारण बनता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News