1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह नाश्ते में इन दो सुपरफूड को शामिल करने से वजन होगा तेजी से कम, पाचन भी होगा बेहतर, मिलेंगे और भी कई फायदे

सुबह नाश्ते में इन दो सुपरफूड को शामिल करने से वजन होगा तेजी से कम, पाचन भी होगा बेहतर, मिलेंगे और भी कई फायदे

अगर आप सुबह नाश्ते में इन दो सुपरफूड को शामिल करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे। चलिए जानते हैं इनके फायदे

सुपरफूड - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सुपरफूड

सुबह का ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। अगर आप सुबह हेल्दी  ब्रेकफास्ट करते हैं तो अपने आप को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। आपको सुबह का नाश्ता  कभी भी छोड़ना नहीं चाहिए। ये आपकी बॉडी को दिनभर उर्जा देने का काम करता है इसलिए ब्रेकफास्ट के लिए हमें हेल्‍दी फूड ही चुनें। आज हम आपको ऐसी ही दो चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें ब्रेकफास्ट में खाने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में

इन दो सुपरफूड को सुबह नाश्ते में करें शामिल:

  • मखाने को ब्रेकफास्ट में करें शामिल: मखाने का सेवन करके आप अपने शरीर को कई फायदे दिला सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है तो उसे सुबह उठकर खाली पेट 4 मखाने का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर लेवल नियंत्रण रहता है। साथ ही अगर आपको हार्ट से संबंधित कोई बीमारी है तो मखाने का सेवन जरूर करें। ये आपके दिल को स्वस्थ रखने का काम करेगा। रोज सुबह उठकर मखाना खाने से आप तनाव की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। अगर आप रोजाना मखाना खाएंगे तो आपकी किडनी डिटॉक्सिफाई होती रहेगी और मजबूत भी बन जाएगी।

  • ओट्स के भी हैं अनगिनत फायदे- हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप नाश्ते में रोजाना 30 से 40 ग्राम ओट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें पाया जाने वाला विशेष प्रकार का फाइबर ‘बीटा ग्लूकैन’ शरीर को खूब फायदा पहुंचाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मखाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले अनसॉल्युबल फाइबर से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और पाचन शक्ति बढ़ती है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। ओट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News