1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ता मोटापा है कई गंभीर बीमारियों की जड़, बाबा रामदेव से जानें कैसे कम होगा वजन?

बढ़ता मोटापा है कई गंभीर बीमारियों की जड़, बाबा रामदेव से जानें कैसे कम होगा वजन?

इन दिनों लोग मोटापे की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। मोटापा बढ़ने से शरीर कई गंभीर बीमारियों का घर बना जाता है। ऐसे में बाबा रामदेव बता रहे हैं कि वजन कम करने के लिए क्या करना चाहिए?

बाबा रामदेव - India TV Hindi
Image Source : AI बाबा रामदेव

हमारे देश के 10 करोड़ से ज़्यादा लोग कर रहे हैं जिनको लगता है कि उनका वज़न ज़्यादा नहीं है तो वो ओबेसिटी की गिरफ्त में नहीं है जबकि देश में 43% लोग ऐसे हैं जो वेट के हिसाब से तो मोटे नहीं है जो दिखने में skinny हैं। लेकिन उनमें वही लक्षण पाए गए हैं जो मोटे लोगों में होते हैं। इंडियन जर्नल मेडिकल की रिसर्च के मुताबिक, मोटापे को 2 कैटेगरी में बांटा गया। पहला वो लोग जिनका वज़न ज़्यादा था और दूसरे वो जो दिखते तो स्लिम थे लेकिन उनके इंटरनल ऑर्गन्स पर फैट जमा था। दोनों ही कैटेगरी के लोगों का शुगर-बीपी, ट्राइग्लिसराइड और गुड कोलेस्ट्रॉल टेस्ट किया गया। जिन भी मरीज़ों में इनमें से 2 चीज़े उपर-नीचे पाई गई। उनको मोटापे की कैटेगरी में काउंट किया गया। 

यानी अगर बाहर से दुबले दिखते हैं। लेकिन इंटरनल ऑर्गन्स पर फैट जमा है तो भी आप खतरे में है। क्योंकि इस वजह से खाने को एनर्जी में कंवर्ट करने का प्रोसेस धीमा हो जाता हैजो पैंक्रियाज़, लिवर-हार्ट और किडनी के फंक्शन को डिस्टर्ब कर देता है। इस रिसर्च के बाद तो ऐसा लग रहा है कि वज़न ज़्यादा हो या कम इंसान मोटा हो या दुबला हर किसी को सावधान रहने की ज़रूरत है। ऐसा नहीं है कि फैटी लोगों को ही पसीना बहाना है। हर किसी को सेहतमंद रहने के लिए योग-वर्कआउट करना ज़रूरी है और जो अब भी नहीं समझे कि मोटापे का पैमाना क्या है। उनको और आसान शब्दों में समझाने के लिए स्वामी रामदेव हमारे साथ जुड़ गए हैं।

मोटापे की वजह

  • खराब लाइफस्टाइल

  • फास्टफूड

  • कार्बोनेटेड ड्रिंक

  • मानसिक तनाव

  • वर्कआउट की कमी

  • दवाओं के साइड इफेक्ट

  • नींद की कमी

मोटापा घटेगा - रामबाण उपाय

  • सुबह नींबू-पानी पीएं

  • लौकी का सूप-जूस लें

  • खाने से पहले सलाद खाएं 

  • रात में रोटी-चावल खाने से बचें

  • डिनर 7 बजे से पहले करें

  • खाने के 1 घंटे बाद पानी पीएं 

मोटापा घटाएं - आजमाएं

  • अदरक-नींबू की चाय पीएं 

  • अदरक फैट कंट्रोल करती है 

मोटापा घटाएं - त्रिफला आजमाएं

  • रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें 

  • त्रिफला डायजेशन बेहतर करता है 

  • वजन कम होता है 

मोटापा घटाएं - दालचीनी आजमाएं

  • 3-6 ग्राम दालचीनी लें

  • 200 ग्राम पानी में उबालें 

  • 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं 

वजन होगा कंट्रोल - जीवन में बदलाव लाएं 

  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ें

  • बार-बार कॉफी-चाय ना पीएं

  • भूख लगने पर पहले पानी पीएं 

  • खाने-सोने में 3 घंटे का गैप रखें 

सुबह जल्दी  - कैसे उठें

  • अपना टाइम टेबल बनाएं

  • सोने का टाइम फिक्स करें 

  • खुद को चैलेंज करें 

  • रात में पानी पीकर सोएं 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News