1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हवा में उड़ रहा है सेहत का अदृश्य दुश्मन, योग से शरीर को बनाएं फौलादी, टल जाएगा खतरा

हवा में उड़ रहा है सेहत का अदृश्य दुश्मन, योग से शरीर को बनाएं फौलादी, टल जाएगा खतरा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायु प्रदूषण आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। आइए स्वामी रामदेव से एयर पॉल्यूशन के साइड इफेक्ट्स से बचने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं।

शरीर के लिए फायदेमंद योग- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शरीर के लिए फायदेमंद योग

धुंध से ढकी दिल्ली और जहरीली हवाएं सेहत के लिए किस हद तक हानिकारक होती हैं, इस बात का अंदाजा तो आप सभी को होगा। लेकिन अब एक नया सच सामने आया है। इस हवा में सिर्फ धूल और स्मॉग नहीं है बल्कि एक अदृश्य दुश्मन भी उड़ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दुश्मन आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

क्या कहती है स्टडी?

कोलकाता के बोस इंस्टीट्यूट की ताजा स्टडी के मुताबिक दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले इलाकों की हवा में, घातक बीमारी देने वाले बैक्टीरिया उड़ रहे हैं। इन बैक्टीरिया की तादाद दूसरी जगहों के मुकाबले दोगुनी है और ये मुंह-नाक-लंग्स से लेकर शरीर के तमाम वाइटल ऑर्गन्स को बीमार बना रहे हैं। इस काम में हवा में मौजूद पीएम-2.5 कण इन बैक्टीरिया की मदद कर रहा है। ये फाइन डस्ट पार्टिकल्स बैक्टीरिया को खुद पर लादकर लंबी दूरी तक ले जाते हैं और सीधे आपके फेफड़ों तक पहुंचा देते हैं।

दिल्ली वासियों पर मंडरा रहा खतरा

डब्लूएचओ भी पहले कह चुका है कि दिल्ली दुनिया की सबसे पॉल्यूटेड सिटीज में टॉप पर है और अब उसी हवा में बैक्टीरिया का डबल अटैक मिल रहा है। हर दिन करोड़ों लोग इस हवा में सांस ले रहे हैं और ये बैक्टीरिया सांस की बीमारी जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, पेट की बीमारी जैसे गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल इंफेक्शन, स्किन प्रॉब्लम्स, एलर्जी जैसी बीमारियां दे रहा है यानी अब हवा बीमारियों का जहरीला कॉकटेल बन चुकी है।

जरूरी है सेहत को मजबूत बनाना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयर पॉल्यूशन से हर साल भारत में 12 लाख से ज्यादा लोगों की जान, वक्त से पहले चली जाती है। अब सवाल ये है कि क्या किया जाए क्योंकि अब फिक्र सिर्फ प्रदूषण की नहीं, उसमें मौजूद अदृश्य दुश्मन की मौजूदगी की भी है। अगर अभी भी अपनी सेहत को मजबूत नहीं बनाया तो ये बैक्टीरिया सांस से शुरू होकर आपके पूरे शरीर पर कब्जा कर लेंगे। अगर आप रेगुलरली योग करते हैं, तो न केवल आप अपनी हेल्थ को मजबूत बना पाएंगे बल्कि स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी की वजह से आपके शरीर पर इस तरह के घातक बैक्टीरिया के अटैक का भी असर नहीं पड़ेगा।

 

Latest Health News