1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज सुबह पिएं पीले रंग का ये पानी, कम होने लगेगा वजन, हड्डियों के लिए भी फायदेमंद

रोज सुबह पिएं पीले रंग का ये पानी, कम होने लगेगा वजन, हड्डियों के लिए भी फायदेमंद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 18, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 06:30 am IST

अगर आप भी अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

केसर का पानी- India TV Hindi
केसर का पानी Image Source : FREEPIK

क्या आपने कभी केसर का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केसर के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। एक कप पानी को गर्म कर लीजिए और फिर इसमें केसर के कुछ धागों को डाल दीजिए। थोड़ी देर तक केसर के धागों को पानी में भिगोकर रखें और फिर इस पानी को पी जाएं। आइए केसर का पानी पीने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

वेट लॉस में मददगार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर केसर का पानी पीने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है जिसके कारण वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर गट हेल्थ को सुधारने के लिए भी केसर का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक केसर का पानी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी असरदार साबित हो सकता है। जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या रहती है, वो भी केसर के पानी को डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि केसर के पानी में मौजूद तत्व दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं?

सेहत के लिए वरदान

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी केसर के पानी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत पाने के लिए केसर का पानी पिएं। मूड को सुधारने से लेकर नींद की समस्या को दूर करने तक, केसर के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह खाली पेट केसर का पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।