1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं एल्युमिनियम के बर्तन, तो शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है बुरा असर

खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं एल्युमिनियम के बर्तन, तो शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है बुरा असर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 17, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 01:38 pm IST

क्या आप जानते हैं कि एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करना आपके ऊपर कितना ज्यादा भारी पड़ सकता है? आइए एल्युमिनियम के बर्तनों को यूज करने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

एल्युमिनियम के बर्तन- India TV Hindi
एल्युमिनियम के बर्तन Image Source : FREEPIK

अगर आप अपने घर में एल्युमिनियम के बर्तनों को यूज करते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप भी एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूएस फूड रेगुलेटर यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि एल्युमिनियम के कुछ बर्तनों में लेड पाया गया है जो आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

डैमेज हो सकती है ब्रेन हेल्थ

अगर आप जिस एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बना रहे हैं, उसके अंदर लेड मौजूद है, तो आपकी ब्रेन हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। लेड वाले एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बनाना या फिर खाना खाना, नर्वस सिस्टम के लिए भी काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। लेड न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकता है।

पड़ सकते हैं लेने के देने

हाई ब्लड प्रेशर या फिर दिल से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए लेड घातक साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लेड बच्चों की और प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत को ज्यादा चोट पहुंचा सकता है। आपको बता दें कि लेड इतना ज्यादा खतरनाक केमिकल है कि एनीमिया, थकान, कमजोरी, किडनी रिलेटेड प्रॉब्लम्स को आमंत्रित करने का काम कर सकता है।

गौर करने वाली बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एल्युमिनियम के बर्तनों को बनाने के लिए जिस मेटल को यूज किया जाता है, उसके अंदर मौजूद केमिकल्स को सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक माना जाता है। अगर आप भी खुद को गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आने से बचाना चाहते हैं, तो आपको इन बर्तनों को अपने किचन से बाहर कर देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।