उत्तर भारत में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। इस मौसम का इंतज़ार यूँ तो लोग बेसब्री से करते हैं लेकिन ये खुशगवार मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी साथ लेकर आता है। इस मौसम में लोग नहाने से बहुत ज़्यादा डरते हैं। इस मौसम में ठंड को झेल पाना मुश्किल होता है इसलिए ज़्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना शुरु कर देते है। लेकिन गर्म पानी से नहाना कितना सही है, आज हम इस बारे में बात करेंगे। क्या आप जानते हैं गर्म पानी से नहाने से आपको कई परेशानियां भी हो सकती हैं। चलिए हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। इस वजह से कई लोगों के मन में यह सवाल उठते है कि क्या हमें हॉट वाटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप भी यह बात सोचते है कि हम आपको अपनी खबर में बताते है कि आखिर क्या करना चाहिए।
गर्म पानी से नहाना है फायदेमंद
मुंबई बेस्ड डॉक्टर सुधीर मेनन कहते हैं सर्दियों के मौसम गुनगुने पानी से नहाने से सबसे पहले तो ठंड नहीं लगती है। जिस वजह से आप सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से दूर रहते हैं। दूसरा शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। हालांकि, नहाने का पानी एकदम गुनगुना होना चाहिए। वरना आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। अगर आपको त्वचा संबंधी कोई समस्या है तो आपक गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी से स्नान करें।
ठंडा पानी भी है फायदेमंद
एक्सपर्ट की माने तो ठंडे पानी से नहाना सबसे बेहतर विकल्प है, भले ही सर्दी का मौसम क्यों न हो। मजबूत इम्यूनिटी वाले लोग ठंड में भी ठंडे पानी से नहा सकते हैं। कुल मिलाकर यह लोगों की सेहत और इम्यूनिट के ऊपर डिपेंड करता है कि वे किस तरह के पानी से स्वस्थ रहते हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है उन्हें ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए।
गर्म पानी से नहाने से होते हैं ये नुकसान भी…
- छा जाता है आलस: रोजाना गर्म पानी से नहाने से बहुत ज़्यादा आलस आता है। इसलिए रोज़ गर्म पानी से न नहाएं।
- बालों को गर्म पानी से न धोएं: गर्म पानी से अपने बालों को भूलकर भी न धोएं। गर्म पानी से बालों को धोने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है और बाल ड्राई हो जाते हैं।
- स्किन के लिए नुकसानदेह: गर्म पानी की वजह से त्वचा की नमी कम हो जाती है और स्किन ड्राई हो जाती है। जिससे स्किन संबंधी परेशनियां जैसी मुंहासें और खुजली होने लगती हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News