1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बथुआ का साग खाते ही जोड़ों और उंगलियों के दर्द से मिलेगा आराम, इन समस्याओं में भी है कारगर

बथुआ का साग खाते ही जोड़ों और उंगलियों के दर्द से मिलेगा आराम, इन समस्याओं में भी है कारगर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 21, 2023 08:15 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 08:16 pm IST

इस मौसम में जोड़ों और ऊंगलियों का दर्द असहनीय हो जाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में इस साग को शामिल कर यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तो किडनी इसे फ़िल्टर नहीं कर पाती है। जिस वजह से जोड़ों में धीरे-धीरे क्रिस्टल जमा होने लगते है और फिर ये जॉइंट्स के दर्द का कारण बनते हैं।

bathua saag health benefits - India TV Hindi
bathua saag health benefits Image Source : FREEPIK

ठंड के मौसम में यूरिक एसिड की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को जॉइंट्स और उंगलियों में तकलीफ होने लगती है। आलम तो ये है कि लोग ढंग से उठ और बैठ भी नहीं पाते हैं। जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तो किडनी इसे फ़िल्टर नहीं कर पाती है। जिस वजह से जोड़ों में धीरे-धीरे क्रिस्टल जमा होने लगते है। इस मौसम में शरीर के जोड़ों और उँगलियों का दर्द असहनीय हो जाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में बथुआ के साग को शामिल कर यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। बथुआ का साग ठंड के मौसमी में ही पाया जाता है। आइए जानते हैं किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में असरदार है बथुआ।

पोषक तत्वों से है भरपूर बथुआ 

बथुआ मुख्य रूप से सर्दियों में पाई जानेवाली सब्जी है। बथुआ में आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन A, B, C, एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन और खनिज तत्वों की मात्रा काफी अधिक होताी है।

bathua saag health benefits
Image Source : FREEPIKbathua saag health benefits

यूरिक एसिड को करे कंट्रोल 

इस मौसम में मिलने वाले बथुए के पत्तों के रस का सेवन करते हैं तो बेहद कम वक्त में आपक यूरिक एसिड कम हो जाएगा। इसके सेवन से टॉक्सिक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसके पत्तों में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके लगातार सेवन से शरीर स्वस्थ बना रहता है। इसके रस के सेवन से आपकी हड्डियां भी मजबूत बनी रहती हैं। साथ ही आपको जोड़ों में दर्द और तकलीफ भी नहीं होगी। अगर आप इसके जूस का सेवन नहीं कर पाएं तो इसकी सब्जी, रायता या इसका पराठा भी खा सकते हैं।

सुबह या रात किस समय दूध पीने से शरीर को मिलता है फायदा? जान लीजिए ये ज़रूरी बात!

इन परेशानियों में भी है कारगर:

  • पाचन शक्ति को रखता ठीक: बथुए में फाइबर भरपूर मात्रा में होती है। इसका सेवन करने से आपका डिजेशन ठीक हो जायेगा। साथ ही इसमें बहुत मात्रा में पानी पाया जाता है इसलिए आप पेट से जुड़ी बीमारियों से भी दूर रहेंगे। 
  • वजन करे कम: बथुआ वजन कम करने में काफी मददगार होता है। इसमें बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती हैं और प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है। यह आपका पेट हमेशा भरा रखेगा और आपको ज़्यादा भूख भी नहीं लगेगी। 
  • बालों को बनाएं मजबूत: डैमेज और गिरते हुए बालों से छुटकारा पाने के लिए अपने डाइट में बथुए को शामिल करें। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जिससे बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं। साथ ही यह हमारे बालों को डैमेज होने से बचाएगा।

डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है सर्दियों में पाया जानेवाला यह फल, शुगर होता है तुरंत कंट्रोल

ऐसे बनाएं बथुआ का जूस

बथुआ को साफ पानी में धोएं। अब एक टोप में पानी लेकर उसे उबालें। अब उबलते हुए पानी में बथुआ को डालें। जब ये ठंड अहो जाए तो उसमे नीम्बू, काला नमक, जीरा मिक्सकर ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस लें। पीसने के बाद उसे छानकर इस जूस को पी लें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

इस विटामिन की कमी से शरीर पर होने लगता है सफेद दाग, इन भयंकर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।