क्या आप भी उन लोगों में हैं जो कि करेला उनके बीजों के बिना खाते हैं? तो आपको एक मिनट रूक कर सोचना चाहिए कि अगर ये बेकार चीज है तो ये करेले के अंदर क्यों है और इसके बिना करेला क्या है। दरअसल, अधिकतर लोग करेले की सब्जी या जूस बनाते समय सबसे पहले उसके बीजों को निकाल कर अलग कर देते हैं। ऐसे लोगों का इसके पीछ तर्क यही होता है कि इससे इसकी कड़वाहट कम हो जाती है। तो, सोचने वाली बात ये है कि करेले की कड़वाहट हटा देंगे, तो हम इसे खा क्यों रहे हैं? लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह है कि करेले के बीजों के बिना इसे बनाना, इसके कुछ खास गुणों में कमी लाता है। जबकि, सेहत के लिए करेले के बीज खाने के फायदे (Karele ke beej ke fayde) अनेक हैं।
Image Source : freepikKarela_seeds_benefits
करेला बनाते समय न निकालें इसके बीज
करेला बनाते समय इनके बीजों को निकाल कर आप इसका बड़ा नुकसान कर देते हैं। असल में आप इसकी कड़वाहट के साथ कुछ एंटी बैक्टीरियल और फाइबर वाला गुण भी खो देते हैं। इसके सेहत को करेले के बीजों से मिलने वाले लाभ (Health Benefits of bitter gourd seeds in Hindi) नहीं मिलते जो कि इस प्रकार से मिल सकते थे।
करेले के बीज खाने के फायदे-Karele ke beej ke fayde
1. करेले के बीजों में होता है फाइबर और रफेज
करेले के बीज असल में फाइबर और रफेज की तरह काम करते हैं और पेटा का मेटाबोलिक रेट बढ़ाते हैं। इससे मेटाबोलिज्म तेज होता है और पाचन क्रिया में तेजी आती है। इसका रफेज बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करता है।
2. डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों को करेला इसके बीजों के सहित खाना चाहिए। इससे दो फायदे मिलते हैं। पहले तो करेले के बीजों में इंसुलिन बढ़ाने वाले गुण होते हैं जो कि ग्लूकोज पचाने में तेजी से मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये डायबिटीज के मरीजों में कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं और फास्टिंग शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Image Source : freepikkarela_in_diabetes
3. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
जितना ज्यादा आप फाइबर और रफेज से भरपूर चीजों का सेवन करेंगे उतना आपका बैड कोलेस्ट्रॉल कम होगा। दरअसल, फाइबर धमनियों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल के लिपिड को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा करेले का बीज एलडीएल यानी कि खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करता है और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसलिए आज से करेला इसके बीजों को निकाल कर ना खाएं और ये तमाम फायदे पाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News