यूरिक एसिड के मरीजों के लिए डाइट का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि प्यूरिन जो कि यूरिक एसिड के कारण तेजी से बढ़ता है वो कई फूड्स में पाए जाते हैं। ऐसी स्थिति में एक सवाल ये है कि क्या यूरिक एसिड की समस्या में हमें चावल खाना (Is rice good for uric acid in hindi) चाहिए। ध्यान देने वाली बात ये है कि आखिरकार चावल में कितना प्यूरिन होता है जो कि शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बन सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
यूरिक एसिड में चावल खाना चाहिए या नहीं-Is rice high in purines
यूरिक एसिड में चावल का सेवन कई प्रकार से नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, दरअसल चावल एक स्टार्च से भरपूर कार्बोहाइड्रेट (starchy carbohydrates) वाला फूड है। ये खाद्य पदार्थ सीधे तौर पर तो प्यूरिन नहीं बढ़ता है लेकिन, जिन लोगों के शरीर में पहले से ही खराब प्यूरिन मेटाबोलिज्म के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या है, उनके लिए ये नुकसानदेह हो सकता है।
Image Source : freepikuric_acid_disease
बढ़ा सकता है गाउट की समस्या-May increase gout
चावल का सेवन शरीर में गाउट की समस्या को और बढ़ा सकता है। दरअसल, प्यूरिन के बढ़ने से शरीर को जोड़ों में जा कर चिपक जाता है जिससे गाउट का दर्द तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में चावल जो कि सिंपल कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड है जो मेटाबोलिज्म को स्लो कर सकता है। ये गाउट की समस्या में नुकसानदेह हो सकता है।
वजन बढ़ने के साथ बढ़ सकती है ये बीमारी
वजन बढ़ने के कारण आपको गाउट की समस्या तेजी से परेशान कर सकती है। दरअसल, जब आप चावल खाते हैं तो आपका वजन तेजी से बढ़ता है जिसकी वजह से गाउट में दर्द और सूजन ज्यादा हो सकता है। तो, गाउट की समस्या में चावल के सेवन से परहेज करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News