खराब लाइफस्टाइल और डाइट लोगों को दिल की बीमारियों की ओर ले जा रही है। दरअसल, ये खराब डाइट जिनमें बैड फैट और ट्राइग्लिसराइड की मात्रा ज्यादा होती है ये आपकी धमनियों से चिपक जाते हैं और खून की रफ्तार को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा ये आपकी धमनियों में ब्लॉकेज पैदा करते हैं और फिर आपको हार्ट अटैक जैसी स्थितियों की ओर ले जाते हैं। ऐसे में एक सवाल ये उठता है कि जो हम रोज जो गेहूं से बनी चीजें जैसे रोटी खा रहे हैं ये कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है। जानते हैं विस्तार से।
क्या गेहूं कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अच्छा है-Is wheat good for lowering cholesterol
ज्यादातर लोगों के खाने में गेहूं होता ही है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या गेहूं या इनसे बनी चीजों का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है। तो, जवाब है हां भी और नहीं भी। दरअसल, गेहूं का आटा जब थोड़ा मोटा होता है तो इसमें अधिक फाइबर होता है। पर जब हम एक महीन आटा खाते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल कम नहीं होता है। क्योंकि किसी भी चीज की ज्यादा प्रोसेसिंग इसके फाइबर और रफेज को छीन लेती है।
गेहूं का दलिया या चोकर वाला आटा खाएं
जब आप मोटे कणों में गेहूं का दलिया या चोकर मिलाकर खाते हैं तो ये आपके एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। ये आपकी धमनियों में जमा फैट के साथ चिपक कर इसे मल के साथ बाहर निकाल सकता है। इसके अलावा इसका रफेज कॉन्टेंट शरीर में फैट और ट्राइग्लिसराइड को जमा नहीं होने देता।
Image Source : socialjowar_for_lowering_cholesterol
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सा अनाज है बेस्ट-best grain to avoid blockage in arteries in hindi?
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ज्वार सबसे बेस्ट अनाज है। ये फाइबर से भरपूर होता है और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ये ब्लड वेसेल्स में प्लाक निर्माण को कम करता है। इसके अलावा ये कुछ एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। तो, कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अपने रोज के अनाज में ज्वार को जरूर शामिल करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News