1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बारिश में क्यों बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा? जानें 4 बड़े कारण

बारिश में क्यों बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा? जानें 4 बड़े कारण

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 17, 2023 01:30 pm IST,  Updated : Jul 17, 2023 02:16 pm IST

Causes of food poisoning: बारिश में फूड पॉइजनिंग के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से एक है खराब खाना। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 Causes of food poisoning- India TV Hindi
Causes of food poisoning Image Source : SOCIAL

Causes of food poisoning: बारिश में फूड पॉइजनिंग आपको कई बार हो सकती है। दरअसल, इस मौसम में हमारा हाजमा तो कमजोर होता ही है, साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। लेकिन, ये ऐसी स्थिति है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दरअसल, इस मौसम में कई ऐसे कारण हैं जो कि फूड पॉइजनिंग की वजह बन सकते हैं और आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में विस्तार से।

इन 4 कारणों से बारिश में ज्यादा हो सकती है फूड पॉइजनिंग-Causes of food poisoning in rainy season in hindi

1. बासी खाने की वजह से 

फूड पॉइजनिंग, बासी खाने की वजह से हो सकती है। दरअसल, इस मौसम में सुबह या रात का रखा खाना भी आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। उमस की वजह से इस समय कोई भी खाना जल्दी खराब हो जाता है या आम भाषा में कहें खट्टा हो जाता है। असल में ये फर्मेंटेशन का प्रोसेस है जो कि फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है। 

food_poisoning_in_hindi
Image Source : SOCIALfood_poisoning_in_hindi

तेजी से बढ़ रहा है कैंसर का खतरा, स्वामी रामदेव से जानें इस जानलेवा बीमारी से कैसे बचें

2. बाहर का खाना

बारिश में बाहर का खाना आपके लिए जहर हो सकता है। ये आपको कभी भी बीमार कर सकता है। चाहे पानी पुरी का पानी हो या कोई आलू की सब्जी। बारिश में फूड पॉइजनिंग की समस्या आपको कभी भी हो सकती है। इसके अलावा चाइनीस फूड का सेवन भी फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है। 

3. दूषित पानी

दूषित पानी, बारिश में आसानी से फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। चाहे ये पानी आपके घर का हो या फिर ये सप्लाई से आए, ये आपको गंभीर रूप से बीमार करता है। क्योंकि इस मौसम में फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है जिसकी वजह से आप इस समस्या के शिकार हो सकते हैं। 

सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है प्याज-लहसुन छोड़ना, जानें 1 महीने नहीं खाने से क्या होगा असर?

4. खराब सब्जियों और फलों के कारण

खराब सब्जियों और फलों के कारण आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। दरअसल, इस मौसम में कच्चे फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन, आपके पेट में इंफेक्शन पैदा करता है। इससे आपक गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। जैसे कि बुखार, सिर दर्द, दस्त और कमजोरी।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।