A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चर्बी टस से मस नहीं हो रही, लिवर हो सकता है इसका बड़ा कारण, वजन घटाने से पहले Liver को करें डिटॉक्स

चर्बी टस से मस नहीं हो रही, लिवर हो सकता है इसका बड़ा कारण, वजन घटाने से पहले Liver को करें डिटॉक्स

How To Detox Liver: अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो इसका कारण लिवर भी हो सकता है। लिवर वेट लॉस जर्नी को मुश्किल बना सकता है। इसलिए मोटापा कम करने के लिए पहले लिवर को डिटॉक्स कर लें।

वजन कम क्यों नहीं हो रहा- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वजन कम क्यों नहीं हो रहा

मोटापा तेजी से बढ़ने वाली समस्या बन गया है। जिसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी खड़ी हो रही हैं। शरीर में बढ़ी हुई चर्बी को कम करना काफी मुश्किल काम है, लेकिन इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। हालांकि कई बार लाख कोशिशों के बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो इसका कारण आपके शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग लिवर भी हो सकता है। जी हां, न्यूट्रिशनिस्ट की मानें तो लिवर वजन घटाने में बाधा पैदा कर सकता है। इसलिए जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं उन्हें पहले अपने लिवर को डिटॉक्स करना जरूरी है। 

इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रही हैं कि लिवर शरीर का फैट बर्निंग बॉस है। लेकिन अगर किसी वजह से लिवर स्लो है तो ये मेटाबॉलिज्म को भी स्लो बना देता है। इससे एस्ट्रोजेन क्लीयरेंस भी प्रभावित होता है जिसकी वजह से आपको ब्लोटिंग, वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। लिवर में फैट जमा होने से पेट और कूल्हों के आसपास भी चर्बी बढ़ने लगती है। इसलिए मोटापा कम करने से पहले लिवर को डिटॉक्स जरूर कर लें।

लिवर को कैसे डिटॉक्स करें

नींबू पानी पीएं- लिवर के लिए नींबू असरदार साबित होता है. रोजाना सुबह 1 गिलास नींबू पानी पीने से लिवर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे लिवर डिटॉक्स होता है और पित्ता का प्रवाह बढ़ता है।

मेथी का पानी- लिवर को डिटॉक्स करने में मेथी दाना भी असरदार साबित होता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में रात में 1 चम्मच मेथी दाना भिगो दें। इस पानी को सुबह हल्का गुनगुना करके पी लें। इससे लिवर मजबूत बनेगा और मेटाबॉलिज्म में सुधार आएगा। इससे लिवर की सूजन भी दूर होगी।

चुकंदर का जूस- लिवर के लिए चुकंदर का जूस भी बहुत अच्छा माना जाता है। रोजाना चुकंदर का रस पीने से लिवर डिटॉक्स होता है। चुकंदर बीटाइन से भरपूर होता है जो वजन को भी कम करता है।

हल्दी वाला दूध- आयुर्वेद में हल्दी वाले दूध के भरपूर फायदे बता गए हैं। लिवर के लिए भी हल्दी असरदार है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए दूध में चुटकी हल्दी और थोड़ी काली मिर्च डालकर पीने से लाभ होगा। ये लिवर क्लींजर के रूप में काम करता है। 

 

Latest Health News