पानी में कुछ चीजों को भिगोकर खाना, इसकी गर्मी को कम करने के साथ कुछ पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है। साथ ही कई बार ऐसा करना पेट को कई समस्याओं से बचाता है और शरीर को फायदे पहुंचाता है। इसलिए, आपको कुछ उन फूड्स के बारे में जरूर जानना चाहिए, जिन्हें खाने से पहले आपको रातभर भिगोकर रखना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि हम ऐसा क्यों करें। इससे हम किन नुकसानों से बच सकते हैं और इनके फायदे क्या हैं।
खाने से पहले रातभर पानी में जरूर भिगोएं ये 5 चीजें- What foods should be soaked in hindi
1. मोटे अनाजों को
दाल, बीन्स और मोटे अनाजों को खाने से पहले पानी में जरूर भिगोकर रखना चाहिए। दरअसल, ऐसा करना फाइटिक एसिड, जिसे फाइटेट भी कहा जाता है इसे कम करने में मदद करता है। फाइटिक एसिड को कभी-कभी पोषक तत्व विरोधी कहा जाता है क्योंकि यह कुछ प्रोटीन और खनिजों जैसे आयरन, जिंक और कैल्शियम से जुड़ा होता है। इन पोषक तत्वों से बंध कर यह हमारे शरीर में उनकी अवशोषित होने की क्षमता को कम कर देता है जिससे हमें इनका फायदा नहीं मिलता।
2. मेथी के बीज
मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रखना इसका फाइबर बढ़ाता है और इसके गुणों को बढ़ाता है। साथ ही पानी में भीग जाने के बाद पेट के लिए इसे पचना आसान हो जाता है, साथ ही हमारा पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।
3. पानी में भिगोकर खाएं अलसी और बादाम
अलसी और बादाम आपको अगर इनमें से निकलने वाले टैनिन कंपाउंड से बचना है तो इन दोनों को भिगोकर खाएं। इसके अलावा इन दोनों को भिगोकर खाने से इसका फाइबर बढ़ता है और इसके पोषक तत्व और बढ़ जाते हैं। साथ ही इनका प्रोटीन पेट में गर्मी पैदा नहीं करता है।
Image Source : freepikmango
4. पानी में भिगोकर खाएं आम
पानी में भिगोकर आम खाना, इसकी गर्मी को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही कुछ लोगों को आम की गर्मी से दाने और स्किन इंफेक्शन हो जाते हैं। ऐसे में पानी में भिगोकर इन्हें खाना, इस समस्या से बचा सकता है।
5. पानी में भिगोकर खाएं किशमिश
पानी में भिगोकर किशमिश का सेवन, शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही ऐसा करने से इसका फाइबर बढ़ जाता है जो कि कब्ज और बवासीर के मरीजों को आराम दिलाता है। तो, इन तमाम चीजों को भिगोकर खाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News