आयुर्वेद में गाय के दूध को सुपरफूड माना गया है। गांव और पहाड़ी इलाकों में बकरी का दूध भी लोग खूब पीते हैं और रेगिस्तानी इलाकों में तो लोग ऊंटनी का दूध पीते आ रहे हैं। यानी शहर-गांव, जगह कोई भी हो बड़े बुज़ुर्ग बच्चों को एक ही सलाह देते हैं दूध पियो। हालांकि, जिन्हें लैक्टोज़ इनटोलरेंस की दिक्कत है वो लोग दूध नहीं पचा पाते हैं। ऐसे लोग दूध पी लें तो फिर कब्ज़, गैस, भारीपन से परेशान रहते हैं। वैसे, बच्चों के शरीर में लैक्टोज़ अच्छी मात्रा में होते हैं इसलिए वे दूध को आसानी से पचा लेते हैं। लेकिन एक नई रिपोर्ट ये कह रही है कि दूध पीने से अब बच्चों की भी सेहत खराब हो रही है। इनडायजेशन, कब्ज और डायरिया जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं। ऐसे में चलिए बाबा रामदेव रामदेव से जानते हैं कि बच्चों-बड़ों सबका हाज़मा मजबूत करने के लिए क्या करें कि जो 'लैक्टोज इनटॉलरेंस' है ये गंभीर बीमारियों का गेटवे ना बन सके।
पाचन की परेशानी होने पर कौन सी समस्या होती है?
अगर आपका पाचन सही नहीं है तो उससे एसिडिटी, गैस, कब्ज, लूज मोशन, कोलाइटिस, अल्सर और ब्लोटिंग जैसी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
कब्ज कैसे होगा दूर?
कब्ज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में आप पपीता, सेब, अनार और नाशपाती जैसे फलों का सेवन करें। इसके अलावा आप गाजर, चुकंदर, आंवला, पालक और टमाटर जैसी सब्जियों का भी सेवन करें ये आपके पेट के लिए अमृतफल समान हैं। आप इनका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
गैस की परेशानी कैसे होगी दूर?
गैस की परेशानी दूर करने के लिए आप अंकुरित मेथी खाएं, मेथी का पानी पीएं , अनार खाएं , त्रिफला चूर्ण लें , खाना अच्छे से चबाएं और सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं। 1-2 लीटर पानी एक बार में पिएं। पानी में सेंधा नमक और नींबू मिलाएं। पानी पीने के बाद 5 मिनट स्ट्रेचिंग करें
दूध नहीं पचा पा रहे हैं तो क्या पिएं?
अगर आप दूध नहीं पचा पा रहे हैं तो सोया मिल्क को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह बीपी और बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में फायदेमंद है। इसके अलावा वजन कंट्रोल करने के लिए कोकोनट मिल्क का सेवन करें। वहीं, बादाम मिल्क इम्यूनिटी को मजबूत करता है तो मटर मिल्क प्रोटीन से भरपूर है। एक तरफ काजू मिल्क आंख और दिल के लिए मजबूत है तो ओट्स मिल्क स्किन के लिए बेहतर है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह
Latest Health News