Omega 3 for high cholesterol: ऑयली फूड्स से निकलने वाले बैड फैट और ट्राइग्लिसराइड आपकी धमियों में जमा हो सकते हैं। ये असल में बैड फैट मॉलिक्यूल हैं जो कि आपकी धमियों में जमा हो जाते हैं और खून के रास्ते को ब्लॉक करने लगते हैं। ये आपकी धमनियों से चिपक जाते हैं और इससे दिल को खून पंप करने में प्रेशर महसूस होता है। ऐसे में धमनियों में जमा इन फैट मॉलिक्यूल को साफ करने में ओमेगा-3 से भरपूर ये फूड्स कम करने में मदद कर सकते हैं। कैसे और क्यों। तो, आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में विस्तार से।
हाई कोलेस्ट्रॉल में ओमेगा 3 से भरपूर फूड्स-Omega 3 foods for high cholesterol blocked arteries
1. अलसी के बीज-flaxseed for high cholesterol
अलसी के बीजों का सेवन, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इन बीजों की दो खास बात है। पहले तो ये बीज फाइबर से भरपूर हैं और दूसरा इन बीजों में ओमेगा-3 है। इन बीजों का फाइबर जहां, धमनियों को साफ करता है तो, वहीं इसका ओमेगा-3 धमनियों की दीवारों को स्वस्थ रखता है। इस तरह से दोनों मिल हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की बीमारियों से बचाव में मददगार है।
Image Source : freepikchia_seeds
2. अखरोट-walnuts for high cholesterol
अखरोट में ओमेगा-3 होने के साथ, कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कि दिल के लिए भी फायदेमंद है। अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट, जो ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं। ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं।
3. चिया सीड्स-chia seeds for high cholesterol
चिया के बीजों में घुलनशील फाइबर और म्यूसिलेज होता है, जो चिया सीड्स को चिपचिपी बनावट देता है। ये फाइबर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने और पाचन को धीमा करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये बैड फैट के कणों को अपने साथ शरीर से बाहर निकाल लेते हैं। इसके अलावा इसका ओमेगा-3 धमनियों को स्वस्थ रख कर दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News