World Malaria Day 2023: मलेरिया (Malaria) एक ऐसी बीमारी है जो कि अनोफलीज़ (Anopheles) नाम की मादा मच्छर के काटने से फैलती है। ये मच्छर प्लॅस्मोडियम वीवेक्स (plasmodium vivax) नामक वायरस फैलाती है और इसके काटने के बाद आपका शरीर संक्रमित हो जाता है और फिर मलेरिया के लक्षण आपके शरीर में नजर आने लगते हैं। मलेरिया के दौरान शरीर में क्या होता है, इस बारे में तो सब जानते हैं लेकिन इसके बाद शरीर को मलेरिया का क्या नुकसान (after malaria what happens in the body) उठाना पड़ता है, इस बारे में कोई नहीं जानता। आइए, आज इसी बारे में जानते हैं।
मलेरिया के दौरान आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स (RBC's) का नुकसान हो जाता है। इसकी वजह से शरीर एनीमिया की स्थिति में चला जाता है और इसके लक्षण महसूस करना शुरू कर देता है। इससे कमजोरी, लंबे समय तक रहने वाली थकान, मांसपेशियों में दर्द समेत ज्यादातर लोग पीठ दर्द की शिकायत करते हैं।
तिल्ली (Spleen), एक ऐसा अंग जो lymphatic system का हिस्सा है। तिल्ली लिम्फोसाइट्स बनाती है जो खून को फिल्टर करती है और ब्लड टिशूज को स्टोर करती है। मलेरिया हो जाने पर पुराने ब्लड वेसेल्स नष्ट हो जाते हैं और तिल्ली खराब होने लगती हैं। इससे शरीर में ब्लड प्यूरिफिकेशन का प्रोसेस प्रभावित हो जाता है।

मलेरिया होने के बाद आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। शरीर खुद को सही से रिकवर नहीं कर पाता है जिस वजह से आप मलेरिया होने के बाद, हर कुछ दिन पर बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा भी मलेरिया होने के बाद शरीर में अलग-अलग लक्षण नजर आ सकते हैं।
तो, मलेरिया की बीमारी से बचें। घर में मच्छरों से बचने की तैयारी करें। साथ ही मलेरिया के बाद हाई प्रोटीन डाइट लें और इस बीमारी से बचने की कोशिश करें।
Source: CDC
संपादक की पसंद