बवासीर को पाइल्स भी कहा जाता है। ये बीमारी बहुत ज्यादा तकलीफ दायक होती है। इसमें गुदा के अंदर और बाहर सूजन आ जाती है। इसके साथ ही मस्से निकल आते हैं। ऐसे में इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को उठते बैठते वक्त भी दर्द रहता है। इस बीमारी का अगर सही समय पर इलाज नहीं हुआ तो ये और भी घातक हो जाती है। कई बार तो लोगों को इसका ऑपरेशन भी कराना पड़ता है। अगर इस बीमारी की बस शुरुआत ही हुई तो कुछ घरेलू उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है। जानें बवासीर के घरेलू उपाय...
Image Source : Instagram/ALOESBYANKAAloe Vera
बवासीर में एलोवेरा फायदेमंद
एलोवेरा सिर्फ फेस को ही नहीं चमकाता बल्कि इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। एलोवेरा से बवासीर की जलन कम होती है। इसके साथ ही दोनों तरह के पाइल्स में फायदेमंद होता है। बवासीर में गुदा में बाहर और अंदर कई बार मस्से निकल आते हैं। इन मस्सों पर एलोवेरा जेल लगाने से दर्द और खुजली दोनों में आराम मिलेगा।
Image Source : Instagram/REIKO.T.TABLEApple vinegar
सेब का सिरका
सेब का सिरका भी बवासीर में आराम दिलाता है। सेब का सिरका रक्तवाहिनियों को सिकोड़ने का काम करता है। खूनी बवासीर से पीड़ित मरीज सेब का सिरका एक चम्मच गिलास में डालकर पीएं।
जैतून का तेल भी कारगर
बवासीर की समस्या से परेशान लोगों के लिए जैतून का तेल भी बहुत उपयोगी है। जैतून का तेल सूजन कम कर सकता है। बवासीर में सूजन वाले स्थान पर जैतून का तेल लगाए। इससे सूजन कम होगी।
Image Source : Instagram/HEDGEHOG.IN.THE.MILLCumin
जीरे से होगा फायदा
जीरे भी बवासीर में राहत देगा। जीरे को पानी के साथ मिलाकर पीस लें। अब इसी पेस्ट को मस्सों वाली जगह पर लगाए। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी।
Image Source : Instagram./KISETU_KAJINLemon
नींबू भी असरदार
नींबू में कई तत्व ऐसे होते हैं जो पाइल्स में आराम देता है। नींबू के रस में अदरक और शहद को मिलाएं। इस मिश्रण को पीने से फायदा होगा।
मट्ठा और अजवायन भी फायदेमंद
अजवायन और दही से बना मट्ठा बवासीर रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। इसके सेवन से आपको आराम मिलेगा। इसके लिए बस आप एक गिलास मट्ठा में एक चौथाई अजवायन पाउडर को डालकर दोपहर के खाने के बाद पीएं।
अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
रात में सोने से पहले जरूर पी लें घर पर बनी ये ड्रिंक्स नहीं होंगे मोटे, दिनभर का फैट हो जाएगा बर्न
कहीं आप तो एक साथ नहीं खा रहे ये 8 चीजें, सेहत के लिए हो सकती हैं 'जहर'
एक साथ खाएं इलायची और शहद बूस्ट होगी इम्यूनिटी और पाचन भी होगा दुरुस्त
त्योहार में खा लिया है ज्यादा और पेट लग रहा भारी तो तुरंत अपनाएं ये देसी नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा आराम
रोजाना रात में भिगोकर सुबह खाएं ये 5 चीजें, इम्यूनिटी होगी बूस्ट और रोग भागेंगे दूर
Latest Health News