1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक साथ खाएं इलायची और शहद बूस्ट होगी इम्यूनिटी और पाचन भी होगा दुरुस्त

एक साथ खाएं इलायची और शहद बूस्ट होगी इम्यूनिटी और पाचन भी होगा दुरुस्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2020 10:51 am IST,  Updated : Aug 04, 2020 11:00 am IST

क्या आपको पता है अगर इलायची को शहद के साथ मिलाकर रोजाना खाया जाए तो ये आपकी सेहत के लिए रामबाण है। जानें इलायची और शहद को एक साथ मिलाकर खाने से क्या फायदा होता है।

Cardamom and Honey - India TV Hindi
Cardamom and Honey  Image Source : INSTAGRAM/AMIGO_DO_REI & BEESILLIONS

मुंह का स्वाद बदलने के लिए आपने कई बार इलायची खाई होगी। यहां तक कि कई लोग खाना खाने के बाद, चाय में या फिर किसी पकवान में भी इलायची का इस्तेमाल करते हैं। ये न केवल मुंह के स्वाद का ख्याल रखती है बल्कि इसके सेवन से कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है अगर इलायची को शहद के साथ मिलाकर रोजाना खाया जाए तो ये आपकी सेहत के लिए रामबाण है। जानें इलायची और शहद को एक साथ मिलाकर खाने से क्या फायदा होता है और कैसे ये इम्यूनिटी मजबूत कर शरीर को बीमारियों की चपेट में आने से रोकती है। 

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

इलायची रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। यहां तक कि सर्दी जुकाम में भी इसे खाने से फायदा होता है। अगर आप इलायची को हल्का भूनकर शहद के साथ खाए तो इससे इम्यूनिटी को मजबूत करने में और सक्रिय हो जाती है। 

Heart
Image Source : INSTAGRAM/WHVSYMPOSIUMHeart

दिल के लिए अच्छा है
इलायची और शहद का सेवन करने से आप दिल से जुड़ी बीमारी से खुद को बचा पाएंगे। इन दोनों चीजों में मौजूद पोषक तत्व दिल को मजबूत बनाए रखने और कई बीमारियों से बचाव करता है। आजकल खराब खानपान का असर सबसे ज्यादा दिल पर पड़ता है। इसलिए दिल का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

पाचन रहेगा ठीक
इलायची और शहद पाचन के लिए अच्छा रहता है। इलायची और शहद में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिसमें फाइबर भी होता है। यही फाइबर डाजेशन सिस्टम दुरुस्त करने का काम करता है।

Cardamom
Image Source : INSTAGRAM/TARA.HERBAL.TEACardamom

मुंह की बदबू दूर करता है
इलायची माउथ फ्रेशनर का काम करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण , तेज स्वाद और भीनी सी महक होती है। हर बार खाना खाने के बाद इलायची खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

थकान दूर करता है शहद
शहद में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होता है। ग्लूकोज और फ्रुक्टोज के रूप में कार्बोहाइड्रेट से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही सहनशक्ति बढ़ती है और थकान को कम करती है। इसलिए जब भी आप बाहर से आएं और थकान महसूस हो तो शहद का सेवन जरूर करें। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक 

त्योहार में खा लिया है ज्यादा और पेट लग रहा भारी तो तुरंत अपनाएं ये देसी नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा आराम

रोजाना रात में भिगोकर सुबह खाएं ये 5 चीजें, इम्यूनिटी होगी बूस्ट और रोग भागेंगे दूर

एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या को छूमंतर कर देगा त्रिफला, जानें कब और कितनी मात्रा में लेने से होगा फायदा

गले की खराश से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा आराम

डायबिटीज के अलावा कई और बीमारियों में फायदा करता है तेजपत्ता, जानकर तुरंत करेंगे इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।