1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या को छूमंतर कर देगा त्रिफला, जानें कब और कितनी मात्रा में लेने से होगा फायदा

एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या को छूमंतर कर देगा त्रिफला, जानें कब और कितनी मात्रा में लेने से होगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 27, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 02:26 pm IST

अगर आप भी एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या से परेशान रहते हैं तो त्रिफला आपके लिए बेस्ट है। जानें इसे कब और कितनी मात्रा में लें।

Triphala - India TV Hindi
Triphala  Image Source : INSTAGRAM/YOGININIKKI

अक्सर हम लोग कुछ भी और कभी भी खा लेते हैं। गलत खानपान ही शरीर को बीमारियों की चपेट में ले आता है। जिसकी वजह से ज्यादातर लोग एसिडिटी और पेट में जलन की शिकायत से परेशान रहते हैं। इन समस्यायों को दूर करने के लिए न जाने कितनी दवाई और हजारों रूपये खर्च कर देते हैं। कुछ वक्त के लिए तो उन्हें ये दवाई असर करती है लेकिन खाना जैसे ही बंद करते है समस्या फिर से जस की तस हो जाती है। अगर आप भी एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या से परेशान रहते हैं तो त्रिफला आपके लिए बेस्ट है। 

त्रिफला में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके नाम से साफ समझ आ रहा है कि यह 3 फलों से मिलकर बना होता है। त्रिफला चूर्ण आंवला, बहेड़ा और हरड़। तीन चीजों से मिलकर बना त्रिफला एसिडिटी के अलावा पेट में जलन की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। बस इसके लिए जानना ये जरूरी है कि इसे कब और कितनी मात्रा में लेना चाहिए। 

एसिडिटी और पेट में जलन के लिए त्रिफला का ऐसे करें सेवन

एसिडिटी और पेट जलन से पीड़ित व्यक्ति त्रिफला चूर्ण को पानी के साथ आधा चम्मच रोजाना सुबह, दोपहर और शाम को लें। इससे उन्हें जल्दी आराम मिलेगा। 

घर पर ऐसे बनाएं त्रिफला चूर्ण
आप आसानी से त्रिफला चूर्ण को घर पर बना सकते हैं। इसके लिए हरड़, बहेड़े का छिलका हटा लें। इसके साथ ही आंवला की गुठली निकालकर इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से पीस लें। बारीक छने हुये तीनों प्रकार के चूर्णों को 1:2:3 के अनुपात में मिलाएं। त्रिफला चूर्ण तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। 

त्रिफला से होने वाले अन्य फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाने में करें मदद
त्रिफला में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले  3 से 9 ग्राम पानी या दूध के साथ इसका सेवन कर सकते है। 

Teeth
Image Source : PINTERESTTeeth

दांतों को रखें मजबूत
रात को थोड़े से पानी  में त्रिफला चूर्ण को भिगो दें। सुबह ब्रश करने के बाद  इस पानी को मुंह में भरकर थोड़ी देर के लिए रखें। इससे आपके दांत मजबूत होने के साथ-साथ मुंह की दुर्गंध, छाले आदि की समस्या से निजात मिल जाएगा।  

वजन करें कम
त्रिफला में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी पाचन तंत्र को फिट रखने के साथ वजन कम करने में मदद करता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में  चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर रातभर के लिए रग दें। दूसरे दिन इस पानी को आधा हो जाने तक उबाले। फिर इस उबले हुए पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करें। 

Hair
Image Source : INSTAGRAM/STARDUST)BY_AHair

बालों को रखें हेल्दी
अगर आप हमेशा बालों को झड़ने की समस्या से परेशान रहते है तो इसके लिए -5 ग्राम त्रिफला चूर्ण को 15 एमएल लौह भस्म में मिलाकर दिन में  बार सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आ जाएगा।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक 

गले की खराश से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा आराम

डायबिटीज के अलावा कई और बीमारियों में फायदा करता है तेजपत्ता, जानकर तुरंत करेंगे इस्तेमाल

'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया ड्रैगन फ्रूट का जिक्र, जानें इसे खाने से होते हैं कौन-कौन से फायदे

औषधीय गुणों भरपूर मुलेठी का बस इतनी मात्रा में करें सेवन, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मिलेंगे ये फायदे

तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो बस करें खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, फिर देखें कमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।