रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिनों के लिए भारत के दौरे पर आ रहे हैं। 4 और 5 दिसंबर को वो भारत दौरे पर रहेंगे। रूसी प्रेसिडेंट के उम्र की बात कि जाए तो वो 70 का आंकड़ा पार कर चुके हैं।लेकिन इस उम्र में उनकी फिटनेस और फुर्ती देखकर नौजवानों के भी पसीने छूट सकते हैं। बता दें, व्लादिमीर पुतिन ने यह फिटनेस एक दिन में नहीं पाई है इसके लिए उन्होंने कम उम्र से ही बेहतरीन वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया है। 2015 और 2017 के बीच बनी चार घंटे की डॉक्यूमेंट्री 'द पुतिन इंटरव्यूज़' में, उन्होंने अपने कमाल के मॉर्निंग वर्कआउट रूटीन के बारे में बताया, जिसमें स्विमिंग और वेट लिफ्टिंग दोनों शामिल हैं। अभी भी, ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब पुतिन वर्कआउट न करते हों। तो चलिए जानते हैं इस उम्र में भी फिट रहने के लिए व्लादिमीर पुतिन किस तरह का वर्कआउट रूटीन फॉलो करते हैं
फिट रहने के लिए व्लादिमीर पुतिन करते हैं ये एक्सरसाइज़:
-
स्विमिंग: स्विमिंग, व्लादिमीर पुतिन के फिटनेस रूटीन का सबसे ज़रूरी हिस्सा है। वो आज भी हर सुबह दो घंटे स्विमिंग करते हैं। इसे करें से पूरे शरीर की कसरत हो जाती है। यह मांसपेशियों की ताकत और शरीर का लचीलापन बढ़ाता है। साथ ही यह हृदय और फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसे करने से जोड़ों पर प्रेशर नहीं पड़ता है और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
-
वेट ट्रेनिंग: स्विमिंग के अलावा, पुतिन सुबह जल्दी उठकर वेट ट्रेनिंग भी ज़रूर करते हैं। वेट ट्रेनिंग करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसे करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और नींद बेहतर आती है साथ ही और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता हैं।
-
जूडो: पुतिन जब बहुत कम उम्र के थे तभी जूडो की प्रैक्टिस करते थे। जूडो ट्रेनिंग बैलेंस और स्ट्रेंथ एबिलिटी को बढ़ाता है। यह एक्टिविटी ब्रेन-डिराइव्ड न्यूरोट्रॉफिक फैक्टर के कंसंट्रेशन को बढ़ाने में मदद करती है, जो ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह तनाव कम करता है, आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ाता है, और आत्मरक्षा के कौशल सिखाता है।
-
आइस हॉकी: पुतिन ने बहुत बाद में आइस हॉकी खेलना शुरू किया। उन्हें कई बार अपना पसंदीदा खेल खेलते और गोल करते हुए देखा गया है, जो उनकी उम्र में किसी प्रेरणा से कम नहीं है। एक स्टडी से पता चलता है कि 35 साल और उससे ज़्यादा उम्र के फिजिकली एक्टिव पुरुष जो यह खेल खेलते थे, उनमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का रेट काफी कम था।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Latest Health News